1. ‘ अंधे के हाथ बटेर लगना’ का अर्थ है
(क) अच्छा भाग्य
(ख) अच्छी वस्तु प्राप्त होना
(ग) भाग्यवश अच्छी वस्तु प्राप्त होना
(घ) अंधे व्यक्ति को बटेर प्राप्त होना
2. सच्चे शूरवीर देश की रक्षा में प्राणों की…………….. रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए-
(क) बाज़ी लगा देते हैं
(ख) जान लगा देते हैं।
(ग) ताकत लगा देते हैं
(घ) सुरक्षा लगा देते
3. ‘ गागर में सागर भरना’ मुहावरे का सही अर्थ है
(क) कुछ न करना
(ख) थोड़े में बहुत कुछ कह देना
(ग) गागर में सागर का पानी भर देना
(घ) लंबी-चौड़ी बातें करना
4. विद्यालय के वार्षिकोत्सव में इतने अधिक काम थे कि उन्हें निपटाते- निपटाते.. …। उपयुक्त मुहावरे से रिक्त स्थान भरिए।
(क) दीन-दुनिया से गया
(ख) शब्द चाट डाला
(ग) दाँतों पसीना आ गया
(घ) डेरा डाल दिया
5. पढ़ाई में मेहनत कर मैं ……….. हो सकता हूँ। मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:-
(क) अंधों में काना राजा
(ख) एक पंथ दो काज
(ग) अपना हाथ जगन्नाथ
(घ) पैरों पर खड़ा होना
6. ‘विपत्ति में उसकी अक्ल ………उपयुक्त मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:-
(क) खो जाना
(ख) ठनक जाना
(ग) चकरा जाना
(घ) आगबबूला हो जाना
7. गरीब माँ-बाप अपना………………… कर बच्चों को पढ़ाते हैं और वे चिंता नहीं करते।
रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए:-
(क) गला काट|
(ख) पेट काट |
(ग) खून बहा |
(घ) मन लगा|
8. ‘अपना-सा मुँह लेकर रह जाना’ मुहावरे के लिए सही परिस्थिति पहचानिए।
(क) सोनिया द्वारा मनीषा से पुस्तक माँगना
(ख) मित्रों के सामने माँ के द्वारा पुत्र को डाँटा जाना
(ग) शहर की ऊँची इमारतों का अचानक ढह जाना
(घ) पुत्र द्वारा पिता को समाज में सम्मान दिलाया जाना
9. हर्ष : कारगिल युद्ध का क्या परिणाम हुआ था?
रोहित : भारतीय सेना के सामने जल्द ही दुश्मन की सेना ने………………………. थे।
रिक्त स्थान के लिए सबसे उचित मुहावरा चुनकर वाक्य पूरा कीजिए।
(क) हाथ फैला दिए
(ख) छक्के छुड़ा दिए
(ग) अँगूठे दिखा दिए
(घ) हथियार डाल दिए
10. सोहन (राकेश से) : असफलता ही सफलता की जननी है इसलिए जी छोटा मत कीजिए।
वाक्य में रेखांकित मुहावरे का अर्थ पहचानिए।
(क) अनुभवी होना
(ख) अपना दुखड़ा रोना
(ग) चिड़चिड़ा नहीं होना
(घ) हतोत्साहित नहीं होना
11. मुहावरे और उनके अर्थ के सही मिलान वाला विकल्प चुनिए।
मुहावरे अर्थ
(क) ढिंढोरा पीटना (i) डींग हाँकना
(ख) गज़ब ढाना (ii) चालाकी में आगे होना
(ग) कान काटना (iii) घोषणा करना
(घ) गाल बजाना (iv) कमाल करना
(a) (क)-(iii), (ख)-(ii), (ग)-(i), (घ)-(iv)
(b) (क)-(i), (ख)-(iii), (ग)-(ii), (घ)-(i)
(c) (क)-(iii), (ख)-(iv), (ग)-(ii), (घ)-(i)
(d) (क)-(iv), (ख)-(ii), (ग)-(iii), (घ)-(i)
12. सैनिकों, शत्रु का सामना करने के लिए……. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(क) हथियार उठा
(ख) सर से कफ़न बाँध
(ग) सामान बाँध
(घ) आवाज़ उठा
13. रेखांकित अंश के लिए कौन-सा मुहावरा प्रयुक्त करना उचित रहेगा?
वह व्यापार करने के योग्य नहीं है क्योंकि उसे अधिक मुनाफा कमाना नहीं आता।
(क) पाँच से दस बनाना
(ख) दो से चार बनाना
(ग) तीन से छह बनाना
(घ) एक से दो बनाना
14. ‘किसी को धोखा देना’ अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है –
(क) आँखों से बोलना
(ख) काम तमाम कर देना
(ग) आड़े हाथों लेना
(घ) आँखों में धूल झोंकना
15. मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए-
(क) खेत रहना – खेती करना
(ख) गुस्सा पीना – क्रोध को रोकना
(ग) घुटने टेकना – बैठ जाना
(घ) चिकना घड़ा होना -चिकनी मिट्टी का घड़ा
16. चुगली करना अर्थ के लिए उचित मुहावरा है-
(क) प्राण सूखना
(ख) आँखें खुलना
(ग) इधर-उधर की लगाना
(घ) सुध-बुध खोना
17. आज तो मैंने तुम्हारी ………………………..अगर कल भी तुमने काम से जी चुराया तो खैर नहीं। रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु उचित मुहावरा चुनिए
(क) हवा निकालना
(ख) ईंट बजाना
(ग) जान बख्श देना
(घ) बाल की खाल निकालना
18. पति की मृत्यु के पश्चात् तो उसका पुत्र ही उसके लिए……………… है। रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित विकल्प चुनिए
(क) आँख का तारा
(ख) अंधे की लकड़ी
(ग) घर की खेती
(घ) आँख का काँटा
19. रेखांकित अंश के लिए कौन-सा मुहावरा प्रयुक्त करना उचित रहेगा-
वैसे तो इतनी बातें करते हो परंतु वास्तव में तुम पुरानी पंरपराओं का ही अनुसरण करते हो।
(क) छक्के छुड़ाना
(ख) कोल्हू का बैल
(ग) लकीर का फकीर
(घ) गली का भिखारी
20. ‘उदास होना अर्थ के लिए उचित मुहावरा है-
(क) बाट जोहना
(ख) मुँह की खाना
(ग) पहाड़ होना
(घ) चेहरा उतरना
Answer Key
1. भाग्यवश अच्छी वस्तु प्राप्त होना
2. बाज़ी लगा देते हैं
3. थोड़े में बहुत कुछ कह देना
4. दाँतों पसीना आ गया
5. पैरों पर खड़ा होना
6. चकरा जाना
7. पेट काट |
8. सोनिया द्वारा मनीषा से पुस्तक माँगना
9. हथियार डाल दिए
10. हतोत्साहित नहीं होना
11. (क)-(iii), (ख)-(iv), (ग)-(ii), (घ)-(i)
12. सर से कफ़न बाँध
13. दो से चार बनाना
14. आँखों में धूल झोंकना
15. गुस्सा पीना – क्रोध को रोकना
16. इधर-उधर की लगाना
17. जान बख्श देना
18. अंधे की लकड़ी
19. लकीर का फकीर
20. चेहरा उतरना
