पदबंध, वाक्य रूपांतर Worksheet                   अंक -20

1.’पदबंध’ पर आधारित निम्नलिखितप्रश्नों के सही उत्तर लिखिए|    10×1=10                                                                                            

(i) “उन्होंने छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा किराए पर ले रखा था।” वाक्य में रेखांकित पदबंध है –

(ii) “उसने एक तूफ़ानी रात अपनी लहरों पर दौड़ते हुए तीन जहाजों को उठाकर गेंद की तरह तीन दिशाओं में फेंक दिया था।” वाक्य में से क्रिया पदबंध छाँटकर लिखिए|

(iii) “वे एशिया के सबसे बड़े शोमैन के रूप में स्थापित हो चुके थे। इस वाक्य में क्रिया पदबंध है –

(iv) “महंत की चिकनी-चुपड़ी बातों के भीतर की सच्चाई भी अब वह जान गए थे।” –

रेखांकित पदबंध का प्रकार है –

(v) “अपने बच्चों को न पाकर वे खामोश और उदास हो गए।” रेखांकित पदबंध का भेद है-

(vi) “सातवी-आठवीं के कुछ विद्यार्थी हमें उनके बारे में बताया करते थे।”- रेखांकित पदबंध है |

(vii) “बड़े-बड़े बिल्डर कई सालों से समंदर को पीछे ढकेलकर उसकी ज़मीन को हथिया रहे थे।” क्रिया-विशेषण पदबंध छाँटकर लिखिए|

(viii) “वह महिमामय व्यक्तित्व पूरी तरह उसकी आत्मा में उतर चुका है।” इस वाक्य में क्रिया पदबंध है:

(ix) “मास्टर प्रीतम चंद का दुबला-पतला गठीला शरीर था ।” वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद है:

(x) “दूसरों की सहायता करने वाले आप महान हैं।” इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है |


Answer

i.संज्ञा पदबंध

ii.फेंक दिया था

iii.स्थापित हो चुके थे।

iv.संज्ञा पदबंध

v.सर्वनाम पदबंध

vi.संज्ञा पदबंध

vii.समंदर को पीछे ढकेलकर

viii.उतर चुका है।

ix. विशेषण पदबंध

x.सर्वनाम पदबंध


2. रचना की दृष्टि से वाक्य भेद पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर लिखिए 10×1=10                                                    

(i) ‘जब तमाम बच्चे खिलखिलाकर हँस पड़े तो वह शरमा गया।’ रचना के आधार पर वाक्य-भेद बताइए

(ii) मैं उनकी लताड़ सुनकर आँसू बहाने लगता।’ इस वाक्य का मिश्र वाक्य के रूप में रूपांतरित कीजिए|

(iii)  मुझे तुम्हारी इस कम-अक्ली पर दुःख होता है। रचना के आधार पर वाक्य-भेद बताइए ।

(iv) ‘मेरे सयाना होने पर मेरी पहली दोस्ती हरिहर काका के साथ हुई।’ यह वाक्य रचना की दृष्टि से है –

(v) “जब वह पहली बार इस शहर में आया था तो वह भी बिलकुल बच्चा था।” -रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए ।

(vi) “मैं प्रातःकाल नाश्ता करके पढ़ने बैठ जाता हूँ।” इस वाक्य को मिश्र वाक्य के रूप में रूपांतरित कीजिए|

(vii) उन्होंने डोर पकड़ ली और होस्टल की तरफ दौड़े। इस वाक्य को मिश्र वाक्य के रूप में रूपांतरित कीजिए|

(viii) हम और तुम इसके बारे में कुछ नहीं जानते रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए|

(ix) “हरिहर काका के प्रति मेरी आसक्ति के अनेक व्यावहारिक और वैचारिक कारण हैं।” – रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए-

(x)बड़े-बड़े विद्वान भी उनकी मातहती में काम करते हैं।इस वाक्य को मिश्र वाक्य के रूप में रूपांतरित कीजिए|


Answer

i.मिश्र वाक्य

ii.जब वे मुझे लताड़ते , तब मैं आँसू बहाने लगता था।

iii.सरल वाक्य

iv.सरल वाक्य

v.मिश्र वाक्य

vi.जब मैं प्रातःकाल नाश्ता कर लेता तब पढ़ने बैठ जाता हूँ।

vii. जैसे ही उन्होंने डोर पकड़ी, वे होस्टल की ओर दौड़े।
viii. सरल वाक्य

ix.सरल वाक्य

x. बड़े-बड़े जो विद्वान हैं , वो भी उनकी मातहती में काम करते हैं।


Leave a Reply

I’m Priyanka

About Me-Picture

A Hindi teacher based in Bangalore, I have created this blog, “Aao Padhen Hindi” (आओ पढ़ें हिंदी), to provide ready-to-use Hindi worksheets and resources for students and teachers – designed to help with board preparation and foster a deeper understanding of हिंदी. Explore the worksheets, sharpen your skills, and discover the beauty of the language. Welcome!

Index

मुहावरे – Grade 10
पदबंध – Grade 10

वाक्य रूपांतरण – Grade 10
समास – Grade 10
स्पर्श भाग दो MCQ and previous year board questions Grade 10
creative writing – Grade 10
Hindi B CBSE Chapter wise Padbandh – Grade 10
Class -10 Hindi B CBSE Chapter wise Important Waky Rupantaran SPARSH, SANCHYAN – Grade 10
CBSE Half yearly Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi
    CBSE Previous Year Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi

    Apthit Gadyansh Class-10

    puc-2
    PUC-1

    Grade -9
    Grade-9 Chapter wise notes

    Discover more from आओ पढ़ें हिंदी

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading