CBSE कक्षा 10 समास पर आधारित महत्त्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
1. ‘जगन्नाथ’ में समास है-
(क) बहुव्रीहि समास
(ख) कर्मधारय समास
(ग) तत्पुरूष समास
(घ) द्वंद्व समास
2. ‘प्रतिदिन’ का समास-विग्रह है-
(क) प्रति और दिन
(ख) प्रत्येक के लिए दिन
(ग) दिन के अनुसार
(घ) दिन-दिन
3. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
समस्तपद समास
(i) सद्धर्म (i) कर्मधारय समास
(ii) दोपहर (ii) अव्ययीभाव समास
(iii) माता-पिता (iii) द्वंद्व समास
(iv) दशानन (iv) तत्पुरूष समास
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं-
(क) (i) और (ii)
(ख) (i) और (iii)
(ग) (ii) और (iv)
(घ) (iii) और (iv)
4. ‘वनवास’ शब्द के लिए सही समास-विग्रह और समास का चयन कीजिए-
(क) वन और वास – द्वंद्व समास
(ख) वन के लिए वास तत्पुरूष समास
(ग) वन में वास – तत्पुरूष समास
(घ) वन का वास – अव्ययीभाव समास
5. ‘गिरिधर’ का समास विग्रह और भेद होगा-
(क) गिरि को धारण किया है जिसने अर्थात् श्रीकृष्ण – बहुव्रीहि समास
(ख) गिरि के लिए धारणा – तत्पुरूष समास
(ग) गिरि को धारण करना- अव्ययीभाव समास
(घ) गिरि और धारण करने वाला द्वंद्व समास
6. ‘गगनचुंबी’ में समास है-
(क) द्विगु समास
(ख) कर्मधारय समास
(ग) तत्पुरूष समास
(घ) द्वंद्व समास
7. विद्यारत्न’ का समास विग्रह हैं-
(क) विद्या का रत्न
(ख) विद्या के लिए रत्न
(ग) विद्यारूपी रत्न
(घ) विद्या और रत्न
8. निम्नलिखित युग्मो पर विचार कीजिए-
समस्त पद समास
(i) राजदूत (i)तत्पुरूष समास
(ii)नीलकंठ (ii)अव्ययीभाव समास
(iii)चौराहा (iii)द्विगु समास
(iv)एकदंत (iv)द्वंद्व समास
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं-
(क) (i) और (iii)
(ख) (ii) और (iv)
(ग) (i) और (ii)
(घ) (iii) और (iv)
9. ‘बाकायदा‘ शब्द के लिए सही समास-विग्रह और भेद का चयन कीजिए-
(क) कायदे के अनुसार-अव्ययीभाव समास
(ख) कायदे के बिना -अव्ययीभाव समास
(ग) कायदे ही कायदे- अव्ययीभाव समास
(घ) कायदे के द्वारा कृत- तत्पुरूष समास
10. ‘शब्दहीन’ शब्द के लिए सही समास-विग्रह और भेद का चयन कीजिए-
(क) शब्द है जो हीन- कर्मधारय
(ख) हीन है जो शब्द -तत्पुरूष
(ग) शब्द से हीन – कर्मधारय
(घ) शब्द से हीन – तत्पुरूष समास
11. ‘शुभदिन’ में कौन सा समास है?
(क) तत्पुरूष समास
(ख) कर्मधारय समास
(ग) द्विगु समास
(घ) द्वंद्व समास
12. ‘घुड़साल’ का समास विग्रह है-
(क) घोड़े की साल
(ख) घोड़ों के लिए शाला
(ग) घोड़ों को शाला
(घ) घोड़ों से शाला
13. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
समस्तपद समास
(i) वनवास (i) बहुव्रीहि समास
(ii) आटा-दाल (ii) द्वंद्व समास
(iii) महर्षि (iii) कर्मधारय समास
(iv) घनश्याम (iv) तत्पुरुष समास
उपयुक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं-
(क) (i) और (iv)
(ख) (i) और (iii)
(ग) (ii) और (iii)
(घ) (ii) और (iv)
14. ‘भयाकुल’ समस्त पद का सही समास विग्रह और समास का नाम कौन-सा है?
(क) भय से आकुल- तत्पुरुष समास
(ख) भय से कुल -कर्मधारय समास
(ग) भय में कुल -कर्मधारय समास
(घ) भय में आकुल- तत्पुरुष समास
15. ‘आमरण’ समस्त पद कौन-से समास का उदाहरण है?
(क) कर्मधारय
(ख) तत्पुरुष
(ग) बहुव्रीहि
(घ) अव्ययीभाव
16. ‘नरहरि’ समस्त पद का विग्रह होगाः
(क) नर के समान हरि
(ख) नर रूपी हरि
(ग) हरि रूपी नर
(घ) नर और हरि
17. ‘लंबा है उदर जिसका’ विग्रह का समस्त पद है :
(क) लंबादर
(ख) लंबाउदर
(ग) लंबादार
(घ) लंबोदर
18. ‘आत्मकथा’ समस्त पद का विग्रह है :
(क) आत्मा की कथा
(ख) आत्मा के लिए कथा
(ग) आत्म की कथा
(घ) आत्मा से कथा
19. ‘शिवालय’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है ?
(क) अव्ययीभाव समास
(ख) कर्मधारय समास
(ग) बहुव्रीहि समास
(घ) तत्पुरुष समास
20. ‘देशनिर्वासित’ इस समस्तपद का विग्रह होगा –
(क) देश से निर्वासित
(ख) देश पर निर्वासित
(ग) देश हेतु निर्वासित
(घ) देश को निर्वासित
Answer Key
1.बहुव्रीहि समास
2.दिन-दिन
3.(i) और (iii)
4. वन में वास – तत्पुरूष समास
5.गिरि को धारण किया है जिसने अर्थात् श्रीकृष्ण – बहुव्रीहि समास
6. तत्पुरूष समास
7.विद्यारूपी रत्न
8.(i) और (iii)
9.कायदे के अनुसार-अव्ययीभाव समास
10.शब्द से हीन – तत्पुरूष समास
11.कर्मधारय समास
12.घोड़ों के लिए शाला
13.(ii) और (iii)
14. भय से आकुल- तत्पुरुष समास
15.अव्ययीभाव
16.नर रूपी हरि
17.लंबोदर
18.आत्म की कथा
19.तत्पुरुष समास
20.देश से निर्वासित
