रचना के अनुसार वाक्य रूपांतरण पर आधारित कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न
1. ‘ जब उसने तताँरा को देखा तो वह फूटकर रोने लगी।’ इस वाक्य का सरल वाक्य होगा –
(क) ततॉरा को देखते ही वह फूटकर रोने लगी।
(ख) ततारा को देखकर वामीरो फूटकर रोने लगी।
(ग) वामीरो ने ततारा को देखा और फूटकर रोने लगी।
(घ) जैसे ही वामीरो ने ततॉरा को देखा वह फूटकर रोने लगी।
2. ‘ हम जब अकेले पड़ते हैं तब अपने आप से लगातार बड़बड़ाते रहते हैं।’ रचना के आधार पर वाक्य भेद है-
(क) सरल वाक्य
(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) मिश्रित वाक्य
(घ) सामान्य वाक्य
3. ‘आपके अच्छे कार्यक्रमों को सभी पसंद करते हैं। दिए गए वाक्य का मिश्रित वाक्य होगा –
(क) आपके अच्छे कार्यक्रम सभी के पसंदीदा होते हैं।
(ख) जब कार्यक्रम होते ही अच्छे हैं सभी पसंद करते ही हैं।
(ग) आपके कार्यक्रम इतने अच्छे होते हैं कि सभी पसंद करते हैं।
(घ) आपके कार्यक्रम इतने अच्छे हैं इसलिए सभी को पसंद आते हैं।
4. निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य है-
(क) आपने मुझे कारतूस दिए इसलिए आपकी जान बख्शी करता हूँ।
(ख) उसके अफ़साने सुन के रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं।
(ग) वह एक छह मंज़िली इमारत थी जिसकी छत पर एक सुंदर पर्णकुटी थी।
(घ) ग्वालियर से बंबई की दूरी ने संसार को काफ़ी कुछ बदल दिया था।
5. ‘सभी लिख चुके हैं लेकिन कनक अभी तक लिख रही है।’ रचना के आधार पर इस वाक्य का
भेद होगा-
(क) सरल वाक्य
(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) मिश्र वाक्य
(घ) विधानवाचक वाक्य
6. (क)तुम मुझे सारी बातों का अर्थ बता दो।
(ख) मैं तुम्हारा सारा कर्जा माफ़ कर दूँगा।
उपर्युक्त वाक्यों को जोड़कर लिखे जाने वाले मिश्र वाक्य को पहचानिए।
(क) मुझे सारी बातों के अर्थ बताने पर मैं तुम्हारा कर्जा माफ़ कर दूँगा।
(ख) मुझे सारी बातों का अर्थ पता चलते ही मैं तुम्हारा सारा कर्जा माफ़ कर दूँगा।
(ग) मैं तुम्हारा सारा कर्जा माफ़ कर दूँगा और तुम मुझे सारी बातों का अर्थ बता दोगी।
(घ) यदि तुम मुझे सारी बातों का अर्थ बताओगी तो मैं तुम्हारा सारा कर्जा माफ़ कर दूँगा।
7. ‘उन्हें दुनिया का हमसे ज़्यादा तजुरबा है और रहेगा।’ रचना के आधार पर वाक्य- भेद है-
(क) मिश्र वाक्य
(ख) सरल वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) संयुक्त एवं सरल वाक्य
8. निम्नलिखित में से उपयुक्त मिश्र वाक्य छाँटिए –
(क) कहीं पास से उसे मधुर गीत गूँजता सुनाई दिया।
(ख) शैलेंद्र ने राजकपूर जैसे स्टार को ‘हीरामन’ बना दिया।
(ग) कलकत्ता में आज तक इतनी स्त्रियाँ एक साथ गिरफ़्तार नहीं की गईं।
(घ) जब नतीज़ा सुनाया गया, तो वह रो पड़े।
9. ‘संसार की रचना भले ही कैसे ही हुई हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है। रचना के आधार पर वाक्य भेद है –
(क) संयुक्त वाक्य
(ख) मिश्र वाक्य
(ग) सरल वाक्य
(घ) सरल एवं संयुक्त वाक्य
10. निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटिए –
(क) वर्सोवा में जहाँ आज मेरा घर है, पहले यहाँ दूर तक जंगल था।
(ख) शुद्ध सोना अलग है और गिन्नी का सोना अलग।
(ग) वैसे भी दिमाग की रफ़्तार हमेशा तेज़ ही रहती है।
(घ) अब वह भी मजे करता है और हम भी।
11. बड़े भाई साहब ने भी उसी उम्र में पढ़ना शुरू किया था जब मैंने शुरू किया था। रचना की दृष्टि से वाक्य है-
(क) सरल वाक्य
(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) मिश्रित वाक्य
(घ) विधानवाचक वाक्य
12. वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ़ दौड़ी। इस संयुक्त वाक्य को परिवर्तित करने पर सरल वाक्य होगा
(क) जैसे ही वामीरो सचेत हुई वैसे ही वह घर की तरफ़ दौड़ी।
(ख) वामीरो कुछ सचेत हुई और वह घर की तरफ़ दौड़ी।
(ग) वामीरो कुछ सचेत होने पर घर की तरफ दौड़ी।
(घ) सचेत वामीरो हुई तथा घर की तरफ़ दौड़ी।
13. निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य है –
(क) मेरे और भाई साहब के बीच अब केवल एक दरजे का अंतर और रह गया।
(ख) आखिर आदमी को कुछ तो अपनी पोज़ीशन का खयाल रखना चाहिए।
(ग) जबसे माता जी ने प्रबंध अपने हाथ में ले लिया है, तब से घर में लक्ष्मी आ गई है।
(घ) मेरे रहते तुम बेराह न चलने पाओगे।
14. ‘ सूर्य निकला और प्रकाश हो गया।’ रूपांतरित करने पर वाक्य का सरल रूप होगा –
(क) जैसे ही सूर्य निकला वैसे ही प्रकाश हो गया।
(ख) सूर्य निकलते ही प्रकाश हो गया।
(ग) जब सूर्य निकलता है तब प्रकाश होता है।
(घ) सूर्य निकला अतएव प्रकाश हो गया।
15. ‘एक जमाना था कि लोग आठवाँ दरजा पास करके नायब तहसीलदार हो जाते थे।’
रचना की दृष्टि से वाक्य है –
(क) सरल वाक्य
(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) मिश्र वाक्य
(घ) सामान्य वाक्य
16. ‘बच्चे आए हैं और खेल रहे हैं।’ वाक्य-रचना की दृष्टि से है:-
(क) मिश्र वाक्य
(ख) सरल वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) सामान्य वाक्य
17. “राम घर गया| उसने माँ को देखा। ” का संयुक्त-वाक्य बनेगा:-
(क) राम ने घर जाकर माँ को देखा।
(ख) राम घर गया और उसने माँ को देखा।
(ग) राम घर गया अतः उसने माँ को देखा।
(घ) जब राम घर गया तब उसने माँ को देखा।
18. निम्नलिखित में संयुक्त-वाक्य है:-
(क) वह बाज़ार पुस्तक खरीदने गया।
(ख) वह बाज़ार से पुस्तक खरीद लाया।
(ग) जब वह बाज़ार गया तब पुस्तक खरीद लाया।
(घ) वह बाज़ार गया और पुस्तक खरीद लाया।
19. मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में अथवा संयुक्त को सरल वाक्य में बदलने को कहते हैं:-
(क) वाक्य निर्माण
(ख) वाक्य रूपांतरण
(ग) वाक्य प्रक्रिया
(घ) वाक्य संश्लेषण
20. ‘मैं सफल हुआ और कक्षा में प्रथम स्थान पर आया। वाक्य का सरल वाक्य में रूपांतरण होगा-
(क) मैं सफल होकर कक्षा में प्रथम स्थान पर आया
(ख) मैं सफल हुआ, इसलिए कक्षा मे प्रथम आया
(ग) यदि मैं सफल होता तो कक्षा में प्रथम स्थान पर आता
(घ) क्योंकि मैं सफल हुआ, इसलिए प्रथम स्थान पर आया
Answer Key
1.ततॉरा को देखते ही वह फूटकर रोने लगी
2.मिश्रित वाक्य
3.आपके कार्यक्रम इतने अच्छे होते हैं कि सभी पसंद करते हैं।
4.आपने मुझे कारतूस दिए इसलिए आपकी जान बख्शी करता हूँ।
5.संयुक्त वाक्य
6.यदि तुम मुझे सारी बातों का अर्थ बताओगी तो मैं तुम्हारा सारा कर्जा माफ़ कर दूँगा।
7.सरल वाक्य
8.जब नतीज़ा सुनाया गया, तो वह रो पड़े।
9.संयुक्त वाक्य
10.वैसे भी दिमाग की रफ़्तार हमेशा तेज़ ही रहती है।
11.मिश्रित वाक्य
12.वामीरो कुछ सचेत होने पर घर की तरफ दौड़ी।
13.जबसे माता जी ने प्रबंध अपने हाथ में ले लिया है, तब से घर में लक्ष्मी आ गई है।
14.सूर्य निकलते ही प्रकाश हो गया।
15.मिश्र वाक्य
16.संयुक्त वाक्य
17.राम घर गया और उसने माँ को देखा।
18.वह बाज़ार गया और पुस्तक खरीद लाया।
19.वाक्य रूपांतरण
20.मैं सफल होकर कक्षा में प्रथम स्थान पर आया
