1. क्रिया पदबंध का उदाहरण छाँटिए –

क.बिल्ली ने उचककर दो में से एक अंडा तोड़ दिया।

ख.यह काम तो हमेशा आदर्शवादी लोगों ने ही किया है।

ग.दोनों कबूतर रातभर खामोश और उदास बैठे रहते हैं।

घ.शैलेंद्र तो फ़िल्म-निर्माता बनने के लिए सर्वथा अयोग्य थे ।


2. ‘ बादशाह सुलेमान मानव जाति के साथ-साथ पशु पक्षियों के भी राजा हैं।’ रेखांकित पदबंध का भेद है

क.संज्ञा पदबंध

ख.सर्वनाम पदबंध

ग.विशेषण पदबंध

घ.क्रियाविशेषण पदबंध


3. ‘अकसर हम या तो गुज़रे हुए दिनों की खट्टी-मीठी यादों में उलझे रहते हैं या भविष्य के रंगीन सपने देखते रहते हैं ।’ रेखांकित पदबंध का भेद है –

क.संज्ञा पदबंध

ख.सर्वनाम पदबंध

ग.विशेषण पदबंध

घ.क्रिया पदबंध


4.’ खिड़की के बाहर अब असहाय दोनों कबूतर रात भर खामोश और उदास बैठे रहते हैं।’ रेखांकित पदबंध का भेद है-

क. संज्ञा पदबंध

ख. क्रिया पदबंध

ग. विशेषण पदबंध

घ. क्रियाविशेषण पदबंद

5.(क) दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी छात्र अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो गए हैं।

   (ख) छात्रों के दिन-रात का वह परिश्रम सफल हो गया।

   (ग) छात्रों को पढ़ाने वाले वे आज गौरवांवित हो रहे हैं।

    उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित वाक्यांशों के आधार पर सर्वनाम पदबंध पहचानिए।

(a) केवल (क) सही है।

(b) केवल (ग) सही है।

(c) केवल (ख) और (ग) सही है।

(d) केवल (क) और (ग) सही है।


6.एक गेंदबाज़ ने कहा, “भारतीय टीम के सभी दस विकेट हासिल करना चाहता हूँ।”उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद पहचानिए।

क.संज्ञा पदबंध

ख.सर्वनाम पदबंध

ग.विशेषण पदबंध

घ.क्रियाविशेषण पदबंध


7.“मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।” वाक्य में रेखांकित पदबंध है :

क.संज्ञा पदबंध

ख.विशेषण पदबंध

ग.क्रिया पदबंध

घ.क्रियाविशेषण पदबंध


8.“बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता।” इस वाक्य में संज्ञा पदबंध है :

क.तताँरा का याचना भरा

ख.याचना भरा चेहरा

ग.बार-बार तताँरा का

घ.आँखों में तैर जाता


9.“उसमें कबूतर के एक जोड़े ने घोंसला बना लिया था।” वाक्य में रेखांकित पदबंध का प्रकार है:

क.संज्ञा पदबंध

ख.क्रिया पदबंध

ग.सर्वनाम पदबंध

घ.क्रियाविशेषण पदबंध


10.“लकड़ी की बड़ी अलमारी से पुस्तक ले आओ।” इस वाक्य में विशेषण पदबंध कौन-सा है?

. लकड़ी की बड़ी

ख. बड़ी अलमारी से पुस्तक

ग. अलमारी से पुस्तक ले आओ

घ. बड़ी अलमारी से पुस्तक ले आओ


11.“सबकी सहायता करने वाले आप आज उदास क्यों हैं?” वाक्य में रेखांकित पदबंध है :

क. संज्ञा पदबंध

ख. सर्वनाम पदबंध

ग. विशेषण पदबंध

घ. क्रिया पदबंध


12.वर्तमान समय में मनोरंजन के नए-नए साधनों का आविष्कार होने लगा है।

उपर्युक्त वाक्य में क्रिया पदबंध के लिए किस वाक्यांश को रेखांकित किया जाना चाहिए?

क.वर्तमान समय में

ख. मनोरंजन के नए-नए साधनों का

ग. आविष्कार होने लगा है।

घ. होने लगा है।


13.भौतिक जीवन से निराश मीरा ने घर-परिवार त्याग दिया। वाक्य में रेखांकित पदबंध है –

क. संज्ञा पदबंध

ख. सर्वनाम पदबंध

ग.विशेषण पदबंध

घ. क्रिया पदबंध


14. भीड़ की अधिकता के कारण पुलिस जुलूस को रोक नहीं सकी। वाक्य में रेखांकित पदबंध है –

क. सर्वनाम पदबंध

ख. क्रिया पदबंध

ग. विशेषण पदबंध

घ. अव्यय पदबंध


15.खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रात भर खामोश और उदास बैठे रहते हैं – वाक्य में विशेषण पदबंध है-

क. खिड़की के बाहर

ख. खामोश और उदास

ग. अब कबूतर रात-भर

घ. बैठे रहते हैं


16.मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया था। वाक्य में सर्वनाम पदबंध है –

क. मेरे और उनके बीच

ख. रह गया था

ग. केवल दो साल का

घ. मेरे और उनके


17.‘वामीरो फटती हुई धरती के किनारे चीखती हुई दौड रही थी।’ रेखांकित पदबंध का भेद है –

क.संज्ञा पदबंध

ख. सर्वनाम पदबंध

ग.क्रिया पदबंध

घ. विशेषण पदबंध


18.‘निर्भीक और साहसी वज़ीर अली अपने अधिकार के लिए लड़ रहा था।’ इस वाक्य में विशेषण पदबंध है –

क.साहसी वज़ीर अली

ख.लिए लड़ रहा था

ग.निर्भीक और साहसी

घ.अपने अधिकार के लिए


19.‘हरिहर काका धीरे-धीरे चलते हुए आँगन तक पहुँचे।’ रेखांकित पदबंध का भेद है-

क.संज्ञा पदबंध

ख.क्रिया पदबंध

ग. विशेषण पदबंध

घ. क्रियाविशेषण पदबंध


20.‘कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे।’रेखांकित पदबंध का प्रकार है –

क.सर्वनाम पदबंध

ख. क्रिया पदबंध

ग. क्रियाविशेषण पदबंध

घ. विशेषण पदबंध


Answer key
  1. दोनों कबूतर रातभर खामोश और उदास बैठे रहते हैं।

2. संज्ञा पदबंध

3. क्रिया पदबंध

4.संज्ञा पदबंध

5.केवल (ग) सही है।

6.संज्ञा पदबंध

7.क्रियाविशेषण पदबंध

8.याचना भरा चेहरा

9.क्रिया पदबंध

10. लकड़ी की बड़ी

11. सर्वनाम पदबंध

12. होने लगा है।

13. संज्ञा पदबंध

14. क्रिया पदबंध

15.खामोश और उदास

16.मेरे और उनके

17. क्रिया पदबंध

18.निर्भीक और साहसी

19. क्रियाविशेषण पदबंध

20. क्रियाविशेषण पदबंध

Leave a comment

I’m Priyanka

About Me-Picture

A Hindi teacher based in Bangalore, I have created this blog, “Aao Padhen Hindi” (आओ पढ़ें हिंदी), to provide ready-to-use Hindi worksheets and resources for students and teachers – designed to help with board preparation and foster a deeper understanding of हिंदी. Explore the worksheets, sharpen your skills, and discover the beauty of the language. Welcome!

Index

मुहावरे – Grade 10
पदबंध – Grade 10

वाक्य रूपांतरण – Grade 10
समास – Grade 10
स्पर्श भाग दो MCQ and previous year board questions Grade 10
creative writing – Grade 10
Hindi B CBSE Chapter wise Padbandh – Grade 10
Class -10 Hindi B CBSE Chapter wise Important Waky Rupantaran SPARSH, SANCHYAN – Grade 10
CBSE Half yearly Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi
    CBSE Previous Year Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi

    Apthit Gadyansh Class-10

    puc-2
    PUC-1