1.जाल में फँसी चिड़िया पकड़ से बाहर हो गई थी।’ इस वाक्य में विशेषण पदबंध का उदाहरण है –

(A) जाल में फँसी चिड़ियाँ

(B) बाहर हो गई थी।

(C) जाल में फँसी

(D) पकड़ से बाहर


2.    ‘महंत की चिकनी-चुपड़ी बातों के भीतर की सच्चाई भी अब वह जान गए थे।’ इस वाक्य में संज्ञा पदबंध होगा

(A) महंत की चिकनी-चुपड़ी

(B) महंत की चिकनी-चुपड़ी बातों

(C) भीतर की सच्चाई भी अब

(D) अब वह जान गए थे।


3.  “उन्होंने छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा किराए पर ले रखा था ।” वाक्य में रेखांकित पदबंध है

(a) विशेषण पदबंध

(b) क्रियाविशेषण पदबंध

(c) संज्ञा पदबंध

(d) सर्वनाम पदबंध


4.    “उसने एक तूफ़ानी रात अपनी लहरों पर दौड़ते हुए तीन जहाजों को उठाकर गेंद की तरह तीन दिशाओं में फेंक दिया था ।”

(क) जहाजों को उठाकर

(ख) लहरों पर दौड़ते हुए

(ग) तीन दिशाओं में

(घ) फेंक दिया था ।

उपर्युक्त पदबंधों में से क्रिया पदबंध का उदाहरण है / हैं –

(a) केवल (क)

(b) केवल (घ)

(c) (ख) और (घ)

(d) (क) और (घ)


5.   “वे एशिया के सबसे बड़े शोमैन के रूप में स्थापित हो चुके थे। इस वाक्य में क्रिया पदबंध है –

(a) एशिया के सबसे बड़े

(b) सबसे बड़े शोमैन

(c) के रूप में स्थापित

(d) स्थापित हो चुके थे।


6.   “महंत की चिकनी-चुपड़ी बातों के भीतर की सच्चाई भी अब वह जान गए थे ।” – रेखांकित पदबंध का प्रकार है –

(a) सर्वनाम पदबंध

(b) विशेषण पदबंध

(c) क्रियाविशेषण पदबंध

(d) संज्ञा पदबंध


7.   “अपने बच्चों को न पाकर वे खामोश और उदास हो गए।” रेखांकित पदबंध का भेद है

(a) संज्ञा पदबंध

(b) सर्वनाम पदबंध

(c) विशेषण पदबंध

(d) क्रिया पदबंध


8.   “उसने अपने कानों में एक गंभीर आकर्षक आवाज सुनी ।” रेखांकित पदबंध है : इस वाक्य में

(a) संज्ञा पदबंध

(b) क्रिया पदबंध

(c) विशेषण पदबंध

(d) क्रिया-विशेषण पदबंध


9.    “लाभ-हानि का हिसाब लगाने वाला वह कहाँ गया ?” – इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है :

(a) संज्ञा पदबंध

(b) सर्वनाम पदबंध

(c) विशेषण पदबंध

(d) क्रिया पदबंध


10. “गेंद की तरह लुढ़ककर जहाज वर्ली के समंदर पर आकर गिरा ।” इस वाक्य में क्रिया-विशेषण पदबंध है

(a) गेंद की तरह लुढ़ककर

(b) पर आकर गिरा

(c) लुढ़ककर जहाज

(d) जहाज वर्ली के


11.  “जीवन डिब्बेनुमा छोटे घरों में सिमटने लगा है।” इस वाक्य में संज्ञा पदबंध है :

(a) छोटे घरों में सिमटने

(b) डिब्बेनुमा छोटे घरों में

(c) घरों में सिमटने लगा है

(d) जीवन डिब्बेनुमा छोटे


12. “वामीरो भयवश सामने आने में झिझक रही थी।” इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है:

(a) संज्ञा पदबंध

(b) सर्वनाम पदबंध

(c) क्रिया पदबंध

(d) क्रिया-विशेषण पदबंध


13.  तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी। इस वाक्य में से संज्ञा पदबंध छॉटिए।

(क) तलवार एक

(ख) तताँरा की तलवार

(ग) रहस्य थी

(घ) विलक्षण रहस्य


14. ‘ कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे। रेखांकित पदबंध का प्रकार है-

(क) सर्वनाम पदबंध

(ख) क्रिया पदबंध

(ग) क्रियाविशेषण पदबंध

(घ) विशेषण पदबंध


15.  बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है। रेखांकित पद‌बंध का प्रकार है –

(क) विशेषण पदबंध

(ख) सर्वनाम पद‌बंध

(ग) क्रिया पदबंध

(घ) संज्ञा  पदबंध


16. तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद है-

(क) विशेषण पदबंध

(ख) संज्ञा पदबंध

(ग) क्रिया पदबंध

(घ) क्रिया विशेषण पदबंध


17. ‘कमरे में आते ही भाई साहब का वह रौद्र रूप देखकर प्राण सूख जाते।’ इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-

(क) सर्वनाम पदबंध

(ग) संज्ञा पदबंध

(ख) विशेषण पदबंध

(घ) क्रियाविशेषण पदबंध


18. ‘दिन-रात मेहनत करने वाले मजदूरों को दो वक्त का खाना भी नहीं मिलता।’ इस वाक्य में विशेषण पदबंध है-

(क) दिन-रात मेहनत करने वाले

(ख) मजदूरों को

(ग) नहीं मिलता

(घ) दो वक्त का खाना भी


19. क्रिया पदबंध का उदाहरण छाँटिए-

(क) अचानक जोरों से आँधी आ गई

(ग) वह अब तक सो चुका होगा

(ख) कोई एक लाख व्यक्ति मैदान में जमा थे

(घ) मथुरा का राजा कंस बहुत क्रूर था

Answer key

1.जाल में फँसी

2.महंत की चिकनी-चुपड़ी बातों

3.संज्ञा पदबंध

4.फेंक दिया था ।

5.स्थापित हो चुके थे।

6.विशेषण पदबंध

7.सर्वनाम पदबंध

8.संज्ञा पदबंध

9.सर्वनाम पदबंध

10.गेंद की तरह लुढ़ककर

11.डिब्बेनुमा छोटे घरों में

12.क्रिया पदबंध

13.तताँरा की तलवार

14.क्रिया पदबंध

15.क्रिया पदबंध

16.विशेषण पदबंध

17.संज्ञा पदबंध

18.दिन-रात मेहनत करने वाले

19.सो चुका होगा

Leave a comment

I’m Priyanka

About Me-Picture

A Hindi teacher based in Bangalore, I have created this blog, “Aao Padhen Hindi” (आओ पढ़ें हिंदी), to provide ready-to-use Hindi worksheets and resources for students and teachers – designed to help with board preparation and foster a deeper understanding of हिंदी. Explore the worksheets, sharpen your skills, and discover the beauty of the language. Welcome!

Index

मुहावरे – Grade 10
पदबंध – Grade 10

वाक्य रूपांतरण – Grade 10
समास – Grade 10
स्पर्श भाग दो MCQ and previous year board questions Grade 10
creative writing – Grade 10
Hindi B CBSE Chapter wise Padbandh – Grade 10
Class -10 Hindi B CBSE Chapter wise Important Waky Rupantaran SPARSH, SANCHYAN – Grade 10
CBSE Half yearly Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi
    CBSE Previous Year Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi

    Apthit Gadyansh Class-10

    puc-2
    PUC-1

    Grade -9
    Grade-9 Chapter wise notes