रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण पर आधारित कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न |

  1. ‘अनिता ने कहा कि वह कक्षा मे प्रथम रही।’ वाक्य का भेद है-

(क) सरल वाक्य

(ख) संयुक्त वाक्य

(ग) मिश्र वाक्य

(घ) प्रधान वाक्य


  1. ‘अंकित गाँव जाकर बीमार हो गया।’ वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपांतरण है-

(क) अंकित गाँव गया और बीमार हो गया

(ख) गाँव जाने पर अंकित बीमार हो गया

(ग) अंकित गाँव गया इसलिए बीमार हो गया

(घ) जब अंकित गाँव गया तब बीमार हो गया


  1. निम्नलिखित वाक्यों मे संयुक्त वाक्य है-

(क) गाड़ी रूकने की जगह खडे रहो

(ख) हम स्टेशन पहुँचे और गाड़ी चल दी

(ग) जो लोग परिश्रम करते हैं, वे निराशा से बचे रहते हैं

(घ) वह कपड़े खरीदने बाजार गई है|


  1. ‘सुनील दो दिन हमारे घर पर रहा और सबका प्रिय हो गया।’ वाक्य का भेद है-

(क) सरल वाक्य

(ख) मिश्र वाक्य

(ग) संयुक्त वाक्य

(घ) इनमे से कोई नही


  1. ‘ज्यों ही वह पहुँचा, वर्षा होने लगी।’ इस वाक्य का सरल वाक्य में रूपांतरण होगा-

(क) उसके पहुँचते ही वर्षा होने लगी

(ख) वह पहुँचा और वर्षा होने लगी

(ग) जैसे ही वह पहुँचा, वैसे ही वर्षा होने लगी

(घ) वह पहुँचा इसलिए वर्षा होने लगी


  1. ‘तुम वहाँ जाओ और उसे लेकर आओ’ इस वाक्य का भेद है-

(क) मिश्र वाक्य

(ख) सरल वाक्य

(ग) संयुक्त वाक्य

(घ) इनमें से कोई नहीं


  1. ‘राजू हिंदी पढ़ने के लिए शास्त्री जी के घर गया।’ इस वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपांतरण होगा-

(क) राजू शास्त्री जी के घर गया क्योंकि उसे हिंदी पढ़नी थी

(ख) राजू ने शास्त्री जी के घर जाकर हिंदी पढ़ी

(ग) राजू शास्त्री के घर गया और हिंदी पढ़ी

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं


  1. निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य है-

(क) जबसे मीरा लौटी है, उदास है

(ख) सूर्योदय हुआ और सारा गाँव जाग गया

(ग) उनसे मिलने के लिए आप प्रतीक्षा करें

(घ) उसे विश्वास है कि वह जीतेगा


  1. ‘सरला ने कहा कि वह कक्षा में प्रथम रही। इस वाक्य का भेद है-

(क) सरल वाक्य

(ख) संयुक्त वाक्य

(ग) मिश्र वाक्य

(घ) प्रधान वाक्य


  1. ‘जापान में चाय पीने की एक विधि है, जिसे चा-नो-यू कहते हैं।’ वाक्य का सरल वाक्य में रूपांतरण होगा-

(क) जापान में चाय पीने की विधि को चा-नो-यू कहते हैं

(ख) जापान में चाय पीने की विधि है और उसे चा-नो-यू कहते हैं।

(ग) जापान में जो चाय पीने की विधि है, उसे चा-नो-यू कहते हैं

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं


  1. ‘बात करने में सब एक-से-एक बढ़कर हैं, लेकिन सही बात कोई नहीं बताता।’ वाक्य का भेद है-

(क) मिश्र वाक्य

(ख) सरल वाक्य

(ग) सयुंक्त वाक्य

(घ) प्रधान वाक्य


  1. पढ़ने की इच्छा होने पर ही तुम यहाँ से जाओ। ‘वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपांतरण होगा-

(क) पढ़ने की इच्छा हो तो यहाँ से जाओ

(ख) जब पढ़ने की इच्छा हो तभी तुम यहाँ से जाओ

(ग) पढ़ने की इच्छा होगी तो यहाँ से जाना

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं


  1. निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य है-

(क) जैसे ही उसने मुझे देखा, वह खिसक गया

(ख) जब उसने मुझे देखा तो वह खिसक गया

(ग) उसने मुझे देखा और वह खिसक गया

(घ) मुझे देखते ही वह खिसक गया


  1. ‘कार्य पूरा करके मजदूर घर चले गए। ‘वाक्य का भेद है-

(क) सरल वाक्य

(ख) मिश्र वाक्य

(ग) संयुक्त वाक्य

(घ) इनमें से कोई नहीं


  1. ‘रात हुई, किंतु चाँद नहीं निकला। इस वाक्य का सरल वाक्य में रूपांतरण होगा-

(क) रात हो गई और चाँद नहीं निकला

(ख) यद्यपि रात हो गई, लेकिन चाँद नही निकला

(ग) रात हो जाती हैं, फिर भी चाँद नहीं निकलता

(घ) रात होने पर भी चाँद नही निकला


  1. ‘यद्यपि वह परिश्रमी है, तथापि प्रथम न आ सका।’ इस वाक्य का भेद हैं- (क) सरल वाक्य

(ख) मिश्र वाक्य

(ग) संयुक्त वाक्य

(घ) प्रधान वाक्य


  1. निम्नलिखित वाक्य में संयुक्त वाक्य है -

(क) आपके बुलाने पर वह आ जाएगा

(ख) ऐसा काम करो जिसमें कुछ भलाई हो

(ग) राधा ने खाना खाया और सो गई

(घ) लक्ष्मी दिल्ली जाकर खुश नही है


  1. खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रात भर खामोश और उदास बैठे रहते हैं। रचना की दृष्टि से वाक्य है-

(क) सरल वाक्य

(ख) संयुक्त वाक्य

(ग) मिश्र वाक्य

(घ) संकेतवाचक वाक्य


  1. नूह ने उसकी बात सुनी और दुःखी हो मुद्दत एक रोते रहें। इस वाक्य का सरल वाक्य के रूप में रूपांतरित वाक्य है

(क) जब नूह ने उसकी बात सुनी तब वे दुःखी हो गए और मुद्दत तक रोते रहे।

(ख) नूह उसकी बात सुनकर दुःखी हो मुद्दत तक रोते रहे।

(ग) नूह ने दुःखी होकर उसकी बात सुनी और मुद्दत तक होते रहे।

(घ) चूँकि नूह ने उसकी बात सुनी इसलिए वे दुःखी हो मुद्दत तक रोते रहे।


  1. ‘जब असफल हो गए तो शोक करना व्यर्थ है।” इस वाक्य का भेद हैं-

(क) मिश्र वाक्य

(ख) प्रधान वाक्य

(ग) सरल वाक्य

(घ) संयुक्त वाक्य


Answer Key

1.   मिश्र वाक्य

2.   जब अंकित गाँव गया तब बीमार हो गया

3.   हम स्टेशन पहुँचे और गाड़ी चल दी

4.   संयुक्त वाक्य

5.   उसके पहुँचते ही वर्षा होने लगी

6.   संयुक्त वाक्य

7.   राजू शास्त्री जी के घर गया क्योंकि उसे हिंदी पढ़नी थी

8.   सूर्योदय हुआ और सारा गाँव जाग गया

9.   मिश्र वाक्य

10. जापान में चाय पीने की विधि को चा-नो-यू कहते हैं

11. सयुंक्त वाक्य

12. जब पढ़ने की इच्छा हो तभी तुम यहाँ से जाओ

13. उसने मुझे देखा और वह खिसक गया

14. सरल वाक्य

15. रात होने पर भी चाँद नही निकला

16. मिश्र वाक्य

17. राधा ने खाना खाया और सो गई

18. सरल वाक्य

19. नूह उसकी बात सुनकर दुःखी हो मुद्दत तक रोते रहे।

20. मिश्र वाक्य

Leave a comment

I’m Priyanka

About Me-Picture

A Hindi teacher based in Bangalore, I have created this blog, “Aao Padhen Hindi” (आओ पढ़ें हिंदी), to provide ready-to-use Hindi worksheets and resources for students and teachers – designed to help with board preparation and foster a deeper understanding of हिंदी. Explore the worksheets, sharpen your skills, and discover the beauty of the language. Welcome!

Index

मुहावरे – Grade 10
पदबंध – Grade 10

वाक्य रूपांतरण – Grade 10
समास – Grade 10
स्पर्श भाग दो MCQ and previous year board questions Grade 10
creative writing – Grade 10
Hindi B CBSE Chapter wise Padbandh – Grade 10
Class -10 Hindi B CBSE Chapter wise Important Waky Rupantaran SPARSH, SANCHYAN – Grade 10
CBSE Half yearly Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi
    CBSE Previous Year Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi

    Apthit Gadyansh Class-10

    puc-2
    PUC-1