- निम्न विकल्पों में से ‘बहुव्रीहि समास’ का उदाहरण–
(क) त्रिलोचन -तीन हैं जो लोचन
(ख) त्रिलोचन – तीन लोचनों का समूह
(ग) त्रिलोचन – तीन हैं लोचन जिसके
(घ) इनमें से कोई भी विकल्प नहीं
2. निम्नलिखित में से सही समास-विग्रह है –
(क) लालटोपी – लाल रूपी टोपी
(ख) युद्धक्षेत्र – युद्ध का क्षेत्र
(ग) आजन्म – न जन्म
(घ) नर-नारी -नर और नारी
3. ‘कायर है जो पुरुष’ का समस्तपद है –
(क) कायर आदमी
(ख) कायापुरुष
(ग) कायरपुरुष
(घ) कापुरुष
4. ‘आत्मगौरव’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
(क) द्विगु समास
(ख) तत्पुरुष समास
(ग) कर्मधारय समास
(घ) अव्ययीभाव समास
5. ‘बेवक्त’ समस्तपद का समास-भेद होगाः
(क) तत्पुरुष समास
(ख) कर्मधारय समास
(ग) अव्ययीभाव समास
(घ) बहुव्रीहि समास
6. ‘महात्मा’ समस्तपद का विग्रह होगा:
क. महात्मा की आत्मा
ख. महान की आत्मा
ग. महान है जो आत्मा
घ. महा की आत्मा
7. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
समस्तपद समास
I. मृगनयनी 1. बहुव्रीहि समास
II. श्वेतांबर 2. तत्पुरुष समास
III. नदी-नाले 3. द्विगु समास
IV.आत्मनिर्भर 4. अव्ययीभाव समास
उपर्युक्त युग्मों में से कौन से सही सुमेलित हैं?
(क) केवल (IV)
(ख) केवल (I)
(ग) (I) और (III)
(घ) (II) और (IV)
8. भीमार्जुन में समास है—
(क) द्वंद्व समास
(ख) द्विगु समास
(ग) तत्पुरुष समास
(घ) बहुव्रीहि समास
9. ‘मही को धारण करने वाला है जो शेषनाग’ का समस्तपद है—
(क) महानघर
(ख) महीवाला
(ग) महीयुक्त
(घ) महीधर
10. एकदंत का समास विग्रह है—
(क) एक दाँत वाला
(ख) एक दाँत से
(ग) एक है दाँत जिसका अर्थात (गणेश)
(घ) एक और दाँत
11. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए—
| (i) चतुर्भुज (चार भुजाएँ है जिसकी अर्थात विष्णु) | (i) बहुव्रीहि समास |
| (ii) निरोग (रोग से रहित) | (ii) तत्पुरुष समास |
| (iii) आनंदमग्न (आनंद में मग्न) | (iii) अव्ययीभाव समास |
| (iv) अपना–पराया (अपना और पराया) | (iv) द्वंद्व समास |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन–से सही सुमेलित हैं—
(क) (i) और (iv)
(ख) (ii) और (iii)
(ग) (i) और (iii)
(घ) (ii) और (iv)
12. देवासुर में समास है—
(क) द्वंद्व
(ख) तत्पुरुष
(ग) बहुव्रीहि
(घ) द्विगु
13. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए—
| समस्तपद | समास |
| (i) महाजन | कर्मधारय |
| (ii) लंबोदर | द्विगु |
| (iii) नवरत्न | बहुव्रीहि |
| (iv) सुख–दु:ख | द्वंद्व |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन–से सही सुमेलित हैं ?
(क) (i) और (ii)
(ख) (i) और (iii)
(ग) (ii) और (iv)
(घ) (i) और (iv)
14. निम्नलिखित विग्रहों के सही समस्तपद चुनिए
घन के समान श्याम है जो (कृष्ण)
(क) श्यामघन
(ख) घनसमान
(ग) घनश्याम
(घ) घनाश्याम
15.निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए—
| समस्तपद समास | समास |
| (i) घुड़सवार | तत्पुरुष |
| (ii) चंद्रमुख | द्वंद्व |
| (iii) लाभ–हानि | कर्मधारय |
| (iv) दशानन | बहुव्रीहि |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन–से सही सुमेलित हैं ?
(क) (i) और (ii)
(ख) (i) और (iii)
(ग) (i) और (iv)
(घ) (ii) और (iv)
16. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए—
| समस्तपद | समास |
| (i) यथासंभव | अव्ययीभाव |
| (ii) गंगा–यमुना | तत्पुरुष |
| (iii) महापुरुष | द्वंद्व |
| (iv) शताब्दी | द्विगु |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन–से सही सुमेलित हैं ?
(क) (i) और (ii)
(ख) (i) और (iii)
(ग) (ii) और (iii)
(घ) (i) और (iv)
17. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए—
| समस्तपद | समास |
| (i) राष्ट्रपति | बहुव्रीहि |
| (ii) चैराहा | द्विगु |
| (iii) लालबाज़ार | कर्मधारय |
| (iv) असत्य | अव्ययीभाव |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन–से सही सुमेलित हैं ?
(क) (i) और (ii)
(ख) (i) और (iii)
(ग) (ii) और (iii)
(घ) (ii) और (iv)
Answer key
1.त्रिलोचन – तीन हैं लोचन जिसके
2.. नर-नारी -नर और नारी
3 . कापुरुष
4 . तत्पुरुष समास
5. अव्ययीभाव समास
6.. महान है जो आत्मा
7. . (I) और (III)
8. द्वंद्व समास
9. महीधर
10 . एक है दाँत जिसका अर्थात (गणेश)
11. (i) और (iv)
12.. द्वंद्व
13 . (i) और (iv)
14 . घनश्याम
15.. (i) और (iv)
16 . (i) और (iv)
17 . (ii) और (iv)

Leave a comment