1.सही विकल्प चुनें और प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दें। उत्तर देते समय समास और उसके अर्थ पर ध्यान दें।
1. ‘महावीर’ – शब्द में कौन-सा समास है:-
(क) कर्मधारय
(ख) द्विगु
(ग) तत्पुरुष
(घ) अव्ययीभाव
2. ‘वनगमन’- समस्तपद का विग्रह होगा:-
(क) वन का गमन
(ख) वन से गमन
(ग) वन को गमन
(घ) वन और गमन
3. ‘पीत है जो अम्बर’- का समस्तपद है:-
(क) पितांबर
(ख) पीतम्बर
(ग) पीताम्बर
(घ) पीला अम्बर
4. ‘गुरुदक्षिणा’ शब्द के सही समास-विग्रह का चयन कीजिए:-
(क) गुरु से दक्षिणा – तत्पुरुष समास
(ख) गुरु का दक्षिणा – तत्पुरुष समास
(ग) गुरु की दक्षिणा- तत्पुरुष समास
(घ) गुरु के लिए दक्षिणा -तत्पुरुष समास
5. ‘दिनचर्या’ समस्तपद का विग्रह है:-
(क) दिन की चर्या
(ख) दिन में आराम
(ग) दिन में चलना
(घ) दिन भर खाना
6. ‘आँखों के सामने’ विग्रह के लिए समस्तपद पहचानिए।
(क) नयनपट
(ख) नयाचार
(ग) उन्मुख
(घ) प्रत्यक्ष
7. निम्नलिखित समस्तपदों में से तत्पुरुष समास पहचानकर उचित विकल्प चुनिए।
(क) यथासमय
(ख) गगनचुंबी
(ग) धर्मशाला
(घ) दोपहर
(a) केवल (क) और (ख)
(b) केवल (ख) और (ग)
(c) केवल (ग) और (घ)
(d) केवल (घ) और (क)
8. समस्तपद के सही विग्रह वाला विकल्प चुनिए।
(क) निडर = डर के साथ
(ख) गली-गली -गली और गली
(ग) सद्धर्म = अच्छा है धर्म जिसका
(घ) सत्याग्रह = सत्य के लिए आग्रह
9. निम्नलिखित समस्तपदों के समास पहचानकर उचित विकल्प चुनिए।
समस्तपद समास
(क) महाराजा (i) बहुव्रीहि
(ख) पंचतंत्र (ii) द्वंद्व
(ग) वेद-पुराण (iii) द्विगु
(घ) गजानन (iv) कर्मधारय
(a) (क)-(i), (ख)-(ii), (ग)-(iv), (घ)-(iii)
(b) (क)-(ii), (ख)-(iv), (ग)-(i), (घ)-(iii)
(c) (क)-(iii), (ख)-(iv), (ग)-(i), (घ)-(ii)
(d) (क)-(iv), (ख)-(iii), (ग)-(ii), (घ)-(i)
10. गजराज – समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?
(क) तत्पुरुष समास
(ख) द्विगु समास
(ग) अव्ययीभाव समास
(घ) बहुव्रीहि समासb
11. आजीवन – समस्तपद का विग्रह है –
(क) जीवन भर
(ख) बिना जीवन के
(ग) आगामी जीवन
(घ) जीवन के साथ
12. कॉलम 1 कॉलम 2 के साथ सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए –
कॉलम 1
1. अस्थिजाल
2.दृग-सुमन
3.सुबह-शाम
4.बेघर
कॉलम 2
l.अव्ययीभाव समास
ll.द्वंद्व समास
iii.तत्पुरुष समास
iv.कर्मधारय समास
(क) 1-(iii), 2-(iv), 3-(ii), 4-(1) 3-(ii), 4-(iii)
(ख) 1-(iii), 2-(iv), 3-(1), 4-(ii) 3-(iv), 4-(ii)
(ग) 1-(1), 2-(iv),
(घ) 1-(1), 2-(iii),
13. ‘उच्चाकांक्षा’ – समस्तपद कौन से समास का उदाहरण है?
(क) तत्पुरुष समास
(ख) कर्मधारय समास
(ग) द्वंद्व समास
(घ) अव्ययीभाव समास
14. ‘हवन-सामग्री’ में समास है-
(क) कर्मधारय समास
(ख) अव्ययीभाव समास
(ग) तत्पुरूष समास
(घ) द्वंद्व समास
15. ‘भयभीत’ का समास-विग्रह है-
(क) भय से भीत
(ख) भय के लिए भीत
(ग) भय का भीत
(घ) भय और भीतb
16. ‘पाठशाला’ समस्तपद में कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष
(ख) कर्मधारय
(ग) द्विगु
(घ) अव्ययीभाव
17. ‘ध्यानमग्न’ का समास-विग्रह होगा-
(क) ध्यान से मग्न
(ख) ध्यान पर मग्न
(ग) ध्यान में मग्न
(घ) ध्यान को मग्न
18. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
समस्त पद
(i) सुमृत्यु
(ii) दीनबंधु
(iii) प्रतिदिन
(iv) स्नेहहीन
समास
(i) कर्मधारय समास
(ii) द्विगु समास
(iii) अव्ययीभाव समास
(iv) बहुव्रीहि समास
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं-
(क) (i) और (iii)
(ख) (i) और (ii)
(ग) (ii) और (iii)
(घ) (iii) और (iv)
19. ‘सुबह-शाम’ के लिए समास-विग्रह और समास का चयन कीजिए-
(क) सुबह से शाम – तत्पुरुष समास
(ख) सुबह से शाम तक – अव्ययीभाव समास
(ग) सुबह और शाम – द्वंद्व समास
(घ) सुबह या शाम द्विगु समास
20. ‘त्रिदेव’ का समास-विग्रह एवं भेद होगा-
(क) तीन देवों का समूह – द्विगु समास
(ख) तीन दानवों का समूह – द्वंद्व समास
(ग) तीन देवियों का समूह- द्विगु समास
(घ) तीनों देवों का घर – अव्ययीभाव समास
Answer Key
1. तत्पुरुष
2. वन को गमन
3. पीताम्बर
4. गुरु के लिए दक्षिणा -तत्पुरुष समास
5. दिन की चर्या
6. प्रत्यक्ष
7. केवल (ख) और (ग)
8. सत्याग्रह = सत्य के लिए आग्रह
9. (d) (क)-(iv), (ख)-(iii), (ग)-(ii), (घ)-(i)
10. बहुव्रीहि समास
11. जीवन भर
12. 1-(iii), 2-(iv), 3-(ii), 4-(1) 3-(ii), 4-(iii)
13. कर्मधारय समास
14. तत्पुरूष समास
15. भय से भीत
16. तत्पुरुष
17. ध्यान में मग्न
18. (i) और (iii)
19. सुबह और शाम – द्वंद्व समास
20. तीन देवों का समूह – द्विगु समास

Leave a comment