Padhbandh Worksheet Hindi -B
- एक ज़माना था कि लोग आठवाँ दरजा पास करके नायब तहसीलदार बन जाते थे। – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।
- किसी वाक्य में सर्वनाम पदबंध की पहचान कैसे की जाती है, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
- महंत जी लड़ाकू और दबंग प्रकृति के आदमी हैं।- वाक्य में पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
- क्रिया पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
- किसी वाक्य में संज्ञा पदबंध की पहचान कैसे की जाती है, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
- चींटियों ने सुलेमान के लिए ईश्वर से दुआ की। वाक्य में पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
- दिमाग की रफ्तार धीरे-धीरे धीमी पड़ती जा रही है। वाक्य में से क्रियाविशेषण पदबंध छाँटकर लिखिए।
- जिस रास्ते से मनुष्य जाते थे उसी रास्ते में उत्साह और नवीनता मालूम होती थी। वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।
- विशेषण पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
- ‘अकसर हम या तो गुज़रे हुए दिनों की खट्टी-मीठी यादों में उलझे रहते हैं या भविष्य के रंगीन सपने देखते रहते हैं। रेखांकित पदबंध का भेद है –
- ‘उतनी मेहनत से मुझे तो चक्कर आ जाता था।” वाक्य में रेखांकित पदबंध है।
- “नूह के सामने से एक बार एक घायल, गंदा कुत्ता गुज़रा।” इस वाक्य में विशेषण पदबंध है।
- “अपने गाँव के जिन चंद लोगों को मैं सम्मान देता हूँ. उनमें हरिहर काका भी एक है।” इस वाक्य में रेखांकित का पदबंध भेद है।
- ‘मुझसे भी कुछ कहना उन्होंने बंद कर दिया है।” में रेखांकित का पदबंध भेद है।
- शैलेंद्र ने ‘तीसरी कसम’ को अपनी भावप्रवणता का सर्वश्रेष्ठ तथ्य प्रदान किया। वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।
- विशेषण पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
- दोनों कबूतर रातभर खामोश और उदास बैठे रहते हैं। वाक्य में पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
- परिस्थितियों का मारा वह लकड़ी की तलवार निकालकर भूमि पर रेखा खींचने लगा। वाक्य में से सर्वनाम पदबंध चुनकर लिखिए।
- किसी वाक्य में क्रियाविशेषण पदबंध की पहचान कैसे की जाती है, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
- किसी वाक्य में क्रिया पदबंध की पहचान कैसे की जाती है, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
- सर्वनाम पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
- ‘फूल की तरह खिली रहने वाली वामीरो आज चुप थी।’- वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताइए।
- ‘सुंदर-बलिष्ठ तताँरा भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस कर रहा था।’- वाक्य में पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
- ‘निडर वज़ीर अली आज़मगढ़ से घाघरा की ओर जा रहा था।’- वाक्य में से क्रियाविशेषण पदबंध चुनकर लिखिए।
- उसने अपने कानों में एक गंभीर आकर्षक आवाज सुनी ।” इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है :
- “लाभ-हानि का हिसाब लगाने वाला वह कहाँ गया?” इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है :
- “गेंद की तरह लुढ़ककर जहाज वर्ली के समंदर पर आकर गिरा।” इस वाक्य में क्रिया-विशेषण पदबंध है:
- “जीवन डिब्बेनुमा छोटे घरों में सिमटने लगा है।” इस वाक्य में संज्ञा पदबंध है:
- पुलिस भी अपनी पूरी ताकत से शहर में गश्त देकर प्रदर्शन कर रही थी। इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है :
- ‘सुभाष बाबू के जुलूस में कौन-कौन थे ?’वाक्य में से संज्ञा पदबंध छाँटकर लिखिए |
Answer
- संज्ञा पदबंध
- जब कोई पद-समूह वाक्य में सर्वनाम के रूप में प्रयुक्त होता है। उदाहरण – निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। इस वाक्य में ‘उसे’ पद-समूह सर्वनाम है तथा प्रमुख पद है।
- पदबंध – ‘लड़ाकू’ और दबंग’- विशेषण पदबंध कारण – यह पद-समूह संज्ञा की विशेषता बता रहा है।
- क्रिया पदबंध – घुमाई जा रही थीं उदाहरण – कितनी ही लारियाँ शहर में घुमाई जा रही थीं।
- जिस वाक्य में संज्ञा प्रमुख पद के रूप में प्रयुक्त होता है। उदाहरण – तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी। इस वाक्य में तलवार संज्ञा है तथा प्रमुख पद है अन्य पद संज्ञा का विस्तार है।
- पदबंध ‘दुआ की’ क्रिया पदबंध कारण यह पद वाक्य में किसी कार्य का होना बता रहा है।
- धीरे-धीरे
- सर्वनाम पदबंध
- विशेषण पदबंध आदर्शवादी भावुक उदाहरण- शैलेंद्र एक आदर्शवादी भावुक कवि थे।
- क्रिया पदबंध
- क्रिया पदबंध
- एक घायल, गंदा
- विशेषण पदबंध
- क्रिया पदबंध
- संज्ञा पदबंध
- विशेषण पदबंध- साहसी और निर्भीक उदाहरण – वज़ीर अली साहसी और निर्भीक था।
- पदबंध ‘बैठे रहते हैं’- क्रिया पदबंध कारण – यह पद वाक्य में किसी क्रिया के होने को बता रहा है।
- परिस्थितियों का मारा वह
- जिस वाक्य में क्रिया की विशेषता प्रमुख पद के रूप में प्रयुक्त होती है। उदाहरण – हरिहर काका धीरे-धीरे चलते हुए अपने खेतों के पास पहुँचे।
- जब कोई पद-समूह वाक्य में क्रिया के रूप में प्रयुक्त होता है। उदाहरण – वामीरो ध्यानपूर्वक देख रही थी। इस वाक्य में ‘देख रही थी’ पद-समूह क्रिया के रूप में प्रयुक्त हुआ है।
- सर्वनाम पदबंध – उसने वह उदाहरण – लाभ-हानि का हिसाब लगाने वाला वह कहाँ गया?”
- विशेषण पदबंध
- सुंदर-बलिष्ठ तताँरा- संज्ञा पदबंध कारण – यह पद वाक्य में संज्ञा पद के रूप में प्रयुक्त हुआ है।
- आजमगढ़ से घाघरा की ओर
- संज्ञा पदबंध
- सर्वनाम पदबंध
- गेंद की तरह लुढ़ककर
- डिब्बेनुमा छोटे घरों
- क्रियाविशेषण पदबंध
- सुभाष बाबू के जुलूस

Leave a comment