Tantara-vameero Important Waky Rupantaran (स्पर्श भाग-2 Class–10 CBSE)

  1. लोग मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।
  2. निकोबारियों का विश्वास है कि प्राचीन काल में ये दोनों द्वीप एक ही थे।
  3. एक शाम तताँरा दिनभर के अथक परिश्रम के बाद समुद्र किनारे टहलने निकल पड़ा। 
  4. गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध-बुध खोने लगा ।
  5. लहरों के एक प्रबल वेग ने उसकी तंद्रा भंग की।
  6. उसे ज्ञात ही न हो सका कि कोई अजनबी युवक उसे निःशब्द ताके जा रहा है।
  7. एकाएक एक ऊँची लहर उठी और उसे भिगो गई। 
  8. वामीरो घर पहुँचकर भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी।
  9. उसने दरवाज़ा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया।
  10.  उसका व्यक्तित्व कदाचित वैसा ही था जैसा वह अपने जीवन-साथी के बारे में सोचती रही थी।
  11. दोनों रोज़ उसी जगह पहुँचते और मूर्तिवत एक-दूसरे को निर्निमेष ताकते रहते।
  12. वामीरो लपाती ग्राम की थी और तताँरा पासा का।
  13.  उसके गंभीर और शांत जीवन में ऐसा पहली बार हुआ था।
  14. वह वामीरो थी जो भयवश सामने आने में झिझक रही थी।
  15. वामीरो और तताँरा को समझाने-बुझाने के कई प्रयास हुए किंतु दोनों अडिग रहे।
  16.  क्रोध में उसने तलवार निकाली और कुछ विचार करता रहा।
  17. जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया|
  18. जहाँ तक लकीर खिंच गई थी, वहाँ एक दरार होने लगी।
  19. आज न तताँरा है न वामीरो किंतु उनकी यह प्रेमकथा घर-घर में सुनाई जाती है।
  20. ‘वामीरो और तताँरा को समझाने-बुझाने के कई प्रयास हुए किंतु दोनों अडिग रहे ।’
  21. लोगों ने उसे ढूँढ़ने की बहुत कोशिश की किंतु कोई सुराग न मिल सका।
  22. तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु शायद इसी सुखद परिवर्तन के लिए थी। (मिश्र वाक्य में )
  23. जीवन में पहली बार मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ। 
  24.  वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ़ दौड़ी। (सरल वाक्य में )
  25. तताँरा को देखते ही वह फूटकर रोने लगी। (मिश्र वाक्य में ) 
  26.  रीति के अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था। (मिश्र वाक्य में )
  27. इनके विभक्त होने की एक लोककथा है जो आज भी दोहराई जाती है। (सरल वाक्य में )
  28.    निकोबारी उसे बहुत प्रेम करते थे क्योंकि वह समझदार था।
  29.    सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था।
ANSWER

1.संयुक्त वाक्य 

2.मिश्रित वाक्य 

3.सरल वाक्य 

4.मिश्रित वाक्य 

5.सरल वाक्य 

6.मिश्रित वाक्य 

7.संयुक्त वाक्य 

8.सरल वाक्य 

9.संयुक्त वाक्य 

10.मिश्रित वाक्य 

11.संयुक्त वाक्य 

12.संयुक्त वाक्य 

13.सरल वाक्य 

14.मिश्रित वाक्य 

15.संयुक्त वाक्य 

16.संयुक्त वाक्य 

17.मिश्रित वाक्य 

18.मिश्रित वाक्य 

19.संयुक्त वाक्य 

20.संयुक्त वाक्य 

21.संयुक्त वाक्य 

22.तताँरा-वामीरो की जो त्यागमयी मृत्यु थी वो  इसी सुखद परिवर्तन के लिए थी।

23.सरल वाक्य 

 24.वामीरो कुछ सचेत होकर घर की तरफ़ दौड़ी।

25.जैसे ही तताँरा को देखा वैसे ही  वह फूटकर रोने लगी।  

26.गाँव की जो रीति थी उसके अनुसार दोनों का एक ही गाँव का होना आवश्यक था।

.27. इनके विभक्त होने की एक लोककथा आज भी दोहराई जाती है।

28.संयुक्त वाक्य 

29.सरल वाक्य

Leave a comment

I’m Priyanka

About Me-Picture

A Hindi teacher based in Bangalore, I have created this blog, “Aao Padhen Hindi” (आओ पढ़ें हिंदी), to provide ready-to-use Hindi worksheets and resources for students and teachers – designed to help with board preparation and foster a deeper understanding of हिंदी. Explore the worksheets, sharpen your skills, and discover the beauty of the language. Welcome!

Index

मुहावरे – Grade 10
पदबंध – Grade 10

वाक्य रूपांतरण – Grade 10
समास – Grade 10
स्पर्श भाग दो MCQ and previous year board questions Grade 10
creative writing – Grade 10
Hindi B CBSE Chapter wise Padbandh – Grade 10
Class -10 Hindi B CBSE Chapter wise Important Waky Rupantaran SPARSH, SANCHYAN – Grade 10
CBSE Half yearly Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi
    CBSE Previous Year Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi

    Apthit Gadyansh Class-10

    puc-2
    PUC-1