(Muhavre Worksheet -4 Class-10 CBSE HINDI-B)
- ‘जिस व्यक्ति को विरह रूपी सर्प डस लेता है उस पर कोई मंत्र नहीं लगता।’ पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
- ‘जरा भी अच्छा न लगना’ (न सुहाना) अर्थ को व्यक्त करने वाला उपयुक्त मुहावरा लिखिए।
- ‘जिगर के टुकड़े-टुकड़े होना’ मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उसका अर्थ स्पष्ट हो जाए।
- ‘जब से प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, अक्षय के …………………………………………………………….. पड़ रहे।’ – उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
- ‘बड़े भाई साहब की रचनाओं को समझना मेरे लिए छोटा मुँह बड़ी बात थी।’– पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
- ‘बाधा उत्पन्न करना’ अर्थ को व्यक्त करने वाला उपयुक्त मुहावरा लिखिए।
- ‘अंधे के हाथ बटेर लगना’ मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उसका अर्थ स्पष्ट हो जाए।
- ‘भारतीय वैज्ञानिकों की विश्व में …………………..है।’– उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
- ‘तिल का ताड़ बनाना’ मुहावरे के अर्थ को व्यक्त करने वाला कोई अन्य मुहावरा लिखिए।
- ‘भाई साहब का रौद्र-रूप देखकर मेरे प्राण सूख जाते थे।’ पंक्ति से मुहावरा चुनकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
- ‘अच्छी तरह समझ लेना’ अर्थ को व्यक्त करने वाला उपयुक्त मुहावरा लिखिए ।
- ‘सातवें आसमान पर होना’ मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उसका अर्थ स्पष्ट हो जाए।
- छोटी-छोटी बातों पर मित्रों को…………………………………. सुनाना, दिनेश का स्वभाव बन गया है।
- ‘दोबारा परीक्षा में असफल होने पर भाई साहब की………… गई।’ उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त
स्थान की पूर्ति कीजिए। - ‘जी ललचाना’ मुहावरे का वाक्य बनाइए।
- जब से विकास की नौकरी लगी है, वह तो………………….. लगा है। रिक्त स्थान की पूर्ति उपयुक्त मुहावरे
से कीजिए। - ‘आड़े हाथों लेना’ और ‘बरस पड़ना’ मुहावरे में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- लेखक देर तक खेलने के बाद कमरे में इस तरह दबे पाँव आता कि भाई साहब को पता न चल सके। पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
- तताँरा वामीरो को देखकर अपनी …………………….लगा। रिक्त स्थान की पूर्ति उपयुक्त मुहावरे से कीजिए।
- हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार – सी लटकती मालूम होती। पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
ANSWER
- ‘मंत्र न लगना’ मुहावरा, उपयुक्त वाक्य प्रयोग
- फूटी आँख न सुहाना
- उपयुक्त वाक्य प्रयोग
- पाँव जमीन पर न पड़ना
- छोटा मुँह बड़ी बात – मुहावरा, उचित वाक्य प्रयोग
- दीवार खड़ी करना/ राह में रोड़े अटकाना/ टाँग अड़ाना
- उचित वाक्य प्रयोग
- तूती बोलती (तूती बोलना) / धूम मचना
- राई का पहाड़ बनाना/बात का बतंगड़ बनाना
- प्राण सूखना, उचित वाक्य प्रयोग
- गाँठ बाँध लेना
- उचित वाक्य प्रयोग
- खरी-खोटी सुनाना
- हिम्मत टूट
- भाई साहब ने लेखक को गले से लगा लिया और बोले- मैं कनकौए उड़ाने को मना नहीं करता। मेरा भी जी ललचाता है।
- हवा में उड़ने
- आड़े हाथों लेना अर्थात सख्ती से पेश आना बरस पड़ना – अर्थात एकदम से क्रोधित हो जाना
- ‘दबे पाँव आना’ रात को चोरों ने दबे पाँव आकर घर का सारा सामान चुरा लिया।
- सुध बुध खोने
- सिर पर एक नंगी तलवार

Leave a comment