Padbandh worksheet -10 Grade 10 CBSE
- किसी भी वाक्य में क्रिया-पदबंध की पहचान कैसे होती है ?
- ‘हरिहर के परिवार के पास कुल साठ बीघे खेत हैं।’ वाक्य में से विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए।
- ‘मास्टर साहब ने छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा किराए पर ले रखा था।’ वाक्य में से संज्ञा पदबंध चुनकर लिखिए।
- ‘समुद्र तले सूरज डूबता जा रहा था।’ वाक्य में से क्रिया पदबंध छाँटकर लिखिए।
- ‘वे दफ़्तर के सामने की ओर चले आए।’ वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
- ‘हरिहर काका को रूखा-सूखा खाना खाकर ही संतोष करना पड़ता था ।’ वाक्य में से विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए।
- ‘सातवीं-आठवीं कक्षा के विद्यार्थी हमारे मित्र थे ।’ लिखिए। वाक्य में से संज्ञा पदबंध चुनकर
- ‘लोग हरिहर काका के बारे में बहुत कुछ कहते-सुनते हैं।’ वाक्य में से क्रिया पदबंध छाँटकर लिखिए।
- ‘हम बकरी के मेमनों की तरह कलियाँ चर जाया करते थे।’ वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
- ‘महंत जी कंधे पर रामनामी लिखी चादर ओढ़ ठाकुरबाड़ी से चल पड़े’ वाक्य में से संज्ञा पदबंध चुनकर लिखिए।
- ‘मास्टर साहब की चमकती भूरी आँखों से तोतों को डर नहीं लगता था।’ वाक्य में से विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए।
- ‘हरिहर काका ने बताया कि उन्हें खूब मारा-पीटा गया।’ वाक्य में से क्रिया पदबंध चुनकर लिखिए।
- ‘हरिहर काका से जुड़ी खबर बिजली की तरह गाँव में फैल जाती थी।’ वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
- वह डंडा लेकर वन्दे -मातरम बोलता हुआ मोनुमेंट की ओर दौड़ाl वाक्य में से क्रिया विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए।
- करीब पौने घंटे के बाद पुलिस की लारी आईl वाक्य में से क्रिया विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए।
- दासगुप्ता उनकी देखरेख और फ़ोटो उतरवा रहे थे। वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
- वह तेज कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। रेखांकित पदबंध का भेद है –
- लपाती के कुछ युवकों ने इस मूक प्रेम को भाँप लिया। रेखांकित पदबंध का भेद है –
- रोने की आवाज लगातार ऊँची होती जा रही थी। रेखांकित पदबंध का भेद है –
- उसने तताँरा को तरह-तरह से अपमानित किया रेखांकित पदबंध का भेद है –
ANSWER
1.जो पदबंध वाक्य में क्रिया का कार्य करते हैं, उन्हें क्रिया पदबंध कहते हैं|
2.कुल साठ बीघे
3.छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा
4.डूबता जा रहा था
5. क्रिया विशेषण पदबंध
6.रूखा-सूखा
7.’सातवीं-आठवीं कक्षा के विद्यार्थी
8.कहते-सुनते हैं
9.क्रिया विशेषण पदबंध
10.रामनामी लिखी चादर
11.चमकती भूरी
12.मारा-पीटा गया
13.क्रिया विशेषण पदबंध
14. वन्दे -मातरम बोलता हुआ
15.क्रिया विशेषण पदबंध
16.क्रिया पदबंध
17.क्रिया विशेषण पदबंध
18. विशेषण पदबंध
19.क्रिया पदबंध
20.क्रिया विशेषण पदबंध

Leave a comment