मुहावरे WORKSHEET-7 (GRADE 10)
- जिगर के टुकड़े-टुकड़े होना’ मुहावरे का वाक्य बनाइए।
- आड़े हाथों लेना’ और ‘कमर कसना’ मुहावरे में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- कक्षा में प्रथम आने की खबर सुनकर लेखक……………………. रहा था। रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए।
- दिन भर कुछ काम न करने पर मालिक ने नौकर को…………………… उचित मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
- अंग्रेज़ी पढ़ना कोई हँसी-खेल नहीं है कि जो चाहे पढ़ ले। पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग
कीजिए। - लोगों को आशा होने लगी कि शायद पुलिस अपना रंग न दिखलावे पर वह कब रुकने वाली थी। पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
- पुलिस के लाठी चार्ज करते ही भीड़ ……..गई। उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
- देर रात घर लौटते देखकर बड़े भाई साहब छोटे भाई पर…………………. गए। रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए।
- ‘दो से चार बनाना’ मुहावरे का वाक्य बनाइए।
- ‘दीवार खड़ी करना’ और ‘गिरह बाँधना’ मुहावरे में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- भाई साहब की चुभती बातें सुनकर छोटे भाई की हिम्मत टूट जाती थी। पंक्ति से मुहावरा चुनकर प्रयोग कीजिए।
- ‘काम तमाम करना’ मुहावरे का वाक्य बनाइए।
- कर्नल ने कहा -“पूरी एक फ़ौज लिए उसका पीछा कर रहा हूँ और बरसों से वो हमारी……………….. रहा है।” उचित मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
- ‘हवा में उड़ना’ और ‘जमीन पर पाँव न रखना’ मुहावरे में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- ‘इफ़्फ़न टोपी शुक्ला को छोड़कर चला गया था इसलिए टोपी का …………………. गया था।’ उपयुक्त मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
- घमंड ने रावण का………… दिया था। उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
- भाई साहब ने कई बार छोटे भाई को डाँटने का अवसर मिलने पर भी ………….रिक्त स्थान की पूर्ति उपयुक्त मुहावरे द्वारा कीजिए।
- कर्नल – (सिपाही से) सिपाहियों से कहो, इस सवार पर नजर रखें कि ये किस सलाम करके चला जाता है) पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए। तरफ जा रहा है। (सिपाही
- ‘हाथ-पाँव फूलना’ और ‘प्राण सूखना’ मुहावरे में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- ‘पापड़ बेलना’ मुहावरे का वाक्य बनाइए।
ANSWER
- भाई साहब की चुभती हुई बातें सुनकर लेखक के जिगर के टुकड़े-टुकड़े हो जाते थे।
- आड़े हाथों लेना – अर्थात खूब खरी-खोटी सुनाना कमर कसना – अर्थात तैयार होना
- फूला नहीं समाना
- आड़े हाथों लिया
- ‘हँसी-खेल होना’- परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना कोई हँसी-खेल नहीं है।
- अपना रंग दिखाना
- तितर-बितर होना
- आग बबूला होना
- आजकल बड़ी बड़ी कंपनियों दो से चार करने में ही लगी हैं।
- बाधा उत्पन्न करना,मन में अच्छी तरह से बिठा लेना
- हिम्मत टूटना’ – दोबारा परीक्षा में फेल होने पर भाई साहब की हिम्मत टूट गई।
- वज़ीर अली ने गुस्से में आकर वकील का काम तमाम कर दिया।
- आँखों में धूल झोंक
- हवा में उड़ना- अर्थात ऊपरी बातें करना ज़मीन पर पाँव न रखना – बहुत खुश होना
- दिल टूट
- नामोनिशान मिटा
- हिम्मत से काम लिया
- ‘नज़र रखना’- भाई साहब छोटे भाई पर नज़र रखे हुए थे कि वह ठीक से पढ़ाई करता है या नहीं।
- ‘हाथ-पाँव फूलना’- अर्थात अत्यधिक घबरा जाना ‘प्राण सूखना’ – अर्थात डर लगना
- जब तुम मेरे दरजे में आओगे, तो तुम्हें बहुत सारे पापड़ बेलने पड़ेंगे।

Leave a comment