Ab kahan dusron ke dukh se dukhi hone wale

Ab kahan dusron ke dukh se dukhi hone wale important Padbandh

  1. वह केवल मानव जाति के ही राजा नहीं थे बल्कि  सारे छोटे-बड़े पशु-पक्षी के भी हाकिम थे। रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए |
  2. ऐसी एक घटना का जिक्र सिंधी भाषा के महाकवि शेख अयाज़ ने अपनी आत्मकथा में किया है। वाक्य में संज्ञा पदबंध को रेखांकित कीजिए-
  3. रास्ते में कुछ चींटियों ने घोड़ों की टापों की आवाज सुनीं|वाक्य में संज्ञा पदबंध को रेखांकित कीजिए-
  4. चींटियों ने उनके लिए ईश्वर से दुआ की|वाक्य में क्रिया पदबंध को रेखांकित कीजिए-
  5. एक दफा सुलेमान अपने लश्कर के साथ एक रास्ते से गुज़र रहे थे।वाक्य में क्रिया पदबंध को रेखांकित कीजिए- 
  6. आप जल्दी से अपने-अपने बिलों में चलो, फ़ौज आ रही है।वाक्य में क्रिया पदबंध को रेखांकित कीजिए-
  7. सुलेमान उनकी बातें सुनकर थोड़ी दूर पर रुक गए |वाक्य में क्रिया विशेषण पदबंध को रेखांकित कीजिए-
  8. सुलेमान अपनी मंज़िल की ओर बढ़ गए।वाक्य में क्रिया विशेषण पदबंध को रेखांकित कीजिए-
  9. अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है।वाक्य में संज्ञा पदबंध को रेखांकित कीजिए-
  10. फैलते हुए प्रदुषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है।रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए |
  11. मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं।वाक्य में से संज्ञा पदबंध को रेखांकित कीजिए |
  12. पहले बड़े-बड़े दालानों-आँगनों में सब मिल-जुलकर रहते थे lवाक्य में से संज्ञा पदबंध को रेखांकित कीजिए |
  13.  कई सालों से बड़े-बड़े बिल्डर समंदर को पीछे धकेल कर उसकी जमीन को हथिया रहे थे।वाक्य में से क्रिया विशेषण पदबंध को रेखांकित कीजिए |
  14. उसने एक रात अपनी लहरों पर दौड़ते हुए तीन जहाज़ों को उठा कर  फेंक दिया।वाक्य में से क्रिया विशेषण पदबंध को रेखांकित कीजिए |
  15.  एक बार बिल्ली ने उचककर दो में से एक अंडा तोड़ दिया।वाक्य में से क्रिया विशेषण पदबंध को रेखांकित कीजिए |
  16. कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे।वाक्य में से क्रिया विशेषण पदबंध को रेखांकित कीजिए |
  17. खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रात-भर खामोश और उदास बैठे रहते हैं|वाक्य में से विशेषण पदबंध को रेखांकित कीजिए |
  18. वह भोजन छोड़कर उठ खड़े हुए।वाक्य में से क्रिया पदबंध को रेखांकित कीजिए |
  19. बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है|वाक्य में से क्रिया पदबंध को रेखांकित कीजिए |
  20. अब यहाँ समंदर के किनारे लंबी-चौड़ी बस्ती बन गई है।वाक्य में से विशेषण पदबंध को रेखांकित कीजिए |
ANSWER

1.संज्ञा पदबंध

2.सिंधी भाषा के महाकवि शेख अयाज़

3.घोड़ों की टापों की आवाज

4.दुआ की

5.गुज़र रहे थे

6.आ रही है

7.थोड़ी दूर पर

8.अपनी मंज़िल की ओर

9.छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों

10 .संज्ञा पदबंध

11.बड़ी-बड़ी दीवारें

12.बड़े-बड़े दालानों-आँगनों

13.समंदर को पीछे धकेल कर

14.अपनी लहरों पर दौड़ते हुए

15.बिल्ली ने उचककर

16.इधर-उधर

17.खामोश और उदास

18.उठ खड़े हुए

19.सरकाना शुरू कर दिया है

20.लंबी-चौड़ी

Leave a comment

I’m Priyanka

About Me-Picture

A Hindi teacher based in Bangalore, I have created this blog, “Aao Padhen Hindi” (आओ पढ़ें हिंदी), to provide ready-to-use Hindi worksheets and resources for students and teachers – designed to help with board preparation and foster a deeper understanding of हिंदी. Explore the worksheets, sharpen your skills, and discover the beauty of the language. Welcome!

Index

मुहावरे – Grade 10
पदबंध – Grade 10

वाक्य रूपांतरण – Grade 10
समास – Grade 10
स्पर्श भाग दो MCQ and previous year board questions Grade 10
creative writing – Grade 10
Hindi B CBSE Chapter wise Padbandh – Grade 10
Class -10 Hindi B CBSE Chapter wise Important Waky Rupantaran SPARSH, SANCHYAN – Grade 10
CBSE Half yearly Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi
    CBSE Previous Year Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi

    Apthit Gadyansh Class-10

    puc-2
    PUC-1

    Grade -9
    Grade-9 Chapter wise notes