Ab kahan dusron ke dukh se dukhi hone wale important WAKY RUPANTAR class-10 CBSE
1.वह केवल मानव जाति के ही राजा नहीं थे बल्कि सारे छोटे-बड़े पशु-पक्षी के भी हाकिम थे।वाक्य का भेद लिखिए |
2.सुलेमान उनकी बातें सुनकर थोड़ी दूर पर रुक गए| संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए |
3.चींटियों ने उनके लिए ईश्वर से दुआ की और सुलेमान अपनी मंज़िल की ओर बढ़ गए।वाक्य का भेद लिखिए |
4.उन्होंने जैसे ही रोटी का कौर तोड़ा वैसे ही उनकी नज़र अपनी बाजू पर पड़ी।(सरल वाक्य में बदलिए
5.जब सब साथ छोड़ते गए तो केवल वही उनके एकांत को शांत कर रहा था।वाक्य का भेद लिखिए |
6.संसार की रचना भले ही कैसे हुई हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है।वाक्य का भेद लिखिए |
7.नूह ने जब उसकी बात सुनी और दुखी हो मुद्दत तक रोते रहे।(सरल वाक्य में बदलिए )
8.जो जितना बड़ा होता है उसे उतना ही कम गुस्सा आता है।वाक्य का भेद लिखिए |
9.मेरी माँ कहती थी कि सूरज ढले आँगन के पेड़ों से पत्ते मत तोड़ो|वाक्य का भेद लिखिए |
10.ग्वालियर में हमारा एक मकान था और उस मकान के दालान में दो रोशनदान थे। (मिश्र वाक्य में बदलिए
11.वर्सोवा में जहाँ आज मेरा घर है, पहले वहां दूर तक जंगल था।वाक्य का भेद लिखिए |
ANSWER
1.संयुक्त वाक्य
2.सुलेमान उनकी बातें सुनी और थोड़ी दूर पर रुक गए|
3.संयुक्त वाक्य
4. रोटी का कौर तोड़ते ही उनकी नज़र अपनी बाजू पर पड़ी|
5.मिश्र वाक्य
6.संयुक्त वाक्य
7.नूह उसकी बात सुनकर दुखी हो मुद्दत तक रोते रहे।
8.मिश्र वाक्य
9.मिश्र वाक्य
10.ग्वालियर में जो हमारा एक मकान था , उस मकान के दालान में दो रोशनदान थे।
11.मिश्र वाक्य

Leave a comment