i.एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिए:
- बेटी सोने के गहने क्यों नहीं चाहती ?
उत्तर: क्योंकि बेटी को गहने तकलीफ देती है। - बेटी रंगीन कपड़े पहनने से क्यों इनकार करती है?
उत्तर:क्योंकि बेटी रंगीन कपड़े पहनती हैं तो वह मिट्टी में नहीं खेल सकती है। - माँ रंगीन कपड़े और गहने पहनने के लिए क्यों आग्रह करती है?
उत्तरःक्योंकि उसकी बेटी देखने में सबको सुंदर लगे। - बेटी को क्यों सुंदर दिखना है?
उत्तरः क्योंकि देखने वालों को अच्छा लगे। - बेटी सजने-धजने से क्या महसूस करती है?
उत्तर: बेटी सजने-धजने से बंधन महसूस करती है। - बेटी किन्हें गहने मानती है?
उत्तर: बेटी अपनी माँ को गहने मानती है। - माँ और बेटी एक दूसरे के लिए क्या बनते हैं?
उत्तर: माँ और बेटी एक दूसरे के लिए गहने बनते हैं।
II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
- बेटी रंगीन कपड़े और गहने क्यों नहीं चाहती ?
उत्तर: अगर बेटी रंगीन कपड़े पहनती हैं तो वह स्वतंत्र रूप से मिट्टी में खेल-कूद नहीं कर सकती है। कपड़े गंदे हो जाने का डर बना रहता है और सोने की गहने पहनती है तो उसे खो जाने या छिन जाने का भय बना रहता है। इसलिए बेटी रंगीन कपड़े और गहने पहनना नहीं चाहती है। - गहने, कविता के द्वारा कवि ने क्या आशय व्यक्त किया है?
उत्तर: गहने कविता के द्वारा कवि बताना चाहते हैं कि जीवन की ख़ुशियाँ कीमती चीजों से नहीं मिलती है। क्योंकि कीमती चीज़ को रखने या पहनने से कोई खुशी नहीं मिलती है। इसके साथ-साथ घर और बाहर में छीन जाने का डर बना रहता है। यानी साधारण जीवन जीने से ही जीवन में ख़ुशियाँ मिलती है।
III. ससंदर्भ भाव स्पष्ट कीजिए:
ताकि दिखाई दो सुंदर बहुत ही सुंदर एवं कहती हो
सुंदर लगे किसको कहो माँ?
देखने वालों को लगता है सुंदर, देता है आनंद;
मगर मुझे बनता है बड़ा बंधन !
प्रसंग: प्रस्तुत पद को डॉ. एम. विमला द्वारा लिखित गहने पाठ से लिया गया है।
संदर्भः प्रस्तुत वाक्य को बेटी माँ से कहती है।
स्पष्टीकरणः प्रस्तुत वाक्य में माँ बेटी एक-दूसरे से तर्क-वितर्क से बातचीत कर रही है। बेटी माँ से कह रही है तुम कह रही हो कि मैं नए-नए कपड़े और गहने पहनूँ तो मैं सुन्दर दिखूँगी। फिर बेटी माँ से कहती है नहीं माँ देखने वालों को सुन्दर लगूँगी लेकिन यह हमारे लिए बंधन है और मैं स्वतंत्र भी नहीं रह पाऊँगी। मैं बंधन महसूस करूँगी। इसलिए मुझे नए कपड़े और गहने नहीं चाहिए।
विशेषताः माँ के प्यार से बढ़कर कोई दूसरा गहना नहीं होता है।

Leave a comment