पदबंध
परिभाषा-जब एक से अधिक पद मिलकर व्याकरण की किसी एक इकाई का कार्य करते हैं, तब उसे पदबंध कहते हैं।
संज्ञा पदबंध- जब शीर्ष पद संज्ञा पद हो तथा अन्य पद उस पर आधारित हो, तो संज्ञा पदबंध होता है।
जैसे- अयोध्या के राजा दशरथ के चार पुत्र थे।
सर्वनाम पदबंध- जब शीर्ष पद सर्वनाम पद हो तथा अन्य पद उस पर आधारित हो, तो सर्वनाम पदबंध होता है।
जैसे- बिना सोचे समझे तुम क्यों चले गए?
विशेषण पदबंध- जब शीर्ष पद विशेषण पद हो तथा उसके बाद संज्ञा या सर्वनाम हो, तो विशेषण पदबंध होता है।
जैसे- मेहनत करने वाले लोग आगे बढ़ते हैं।
क्रियाविशेषण पदबंध- वाक्य में आया पदसमूह जब क्रियाविशेषण के रूप में प्रयोग होता है। तब क्रियाविशेषण पदबंध कहलाता है।
जैसे- सूरज धीरे-धीरे डूबता जा रहा है।
क्रिया पदबंध- वह पद समूह जो वाक्य में क्रिया का काम करता है क्रिया पदबंध कहलाता है।
जैसे- वह चलता ही जा रहा है।
पदबंध पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-
- किसी वाक्य में संज्ञा पदबंध की पहचान कैसे की जाती है, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- जब कोई पद-समूह वाक्य में संज्ञा का काम करता है, तो उसे संज्ञा पदबंध कहते हैं। संज्ञा पदबंध में शीर्ष पद संज्ञा होता है और बाकी पद उस पर आश्रित होते हैं।
उदाहरण – तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी। इस वाक्य में तलवार संज्ञा है तथा प्रमुख पद है अन्य पद संज्ञा का विस्तार है। - किसी वाक्य में सर्वनाम पदबंध की पहचान कैसे की जाती है, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- जब कोई पद-समूह वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे।
उदाहरण दिन-रात मेहनत करने वाला वह पास हो गया। इस वाक्य में ‘वह’ सर्वनाम है। - सर्वनाम पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
उत्तर- जब कोई पद-समूह वाक्य में सर्वनाम के रूप में प्रयुक्त होता है। उदाहरण –मंदिर के बाहर खड़ा मैं तुम्हारा इंतज़ार कर रहा था । इस वाक्य में ‘मैं ‘ पद-समूह सर्वनाम है तथा प्रमुख पद है। - किसी वाक्य में विशेषण पदबंध की पहचान कैसे की जाती है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- विशेषण पदबंध वह शब्द समूह है जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है।
उदाहरण : वज़ीर अली साहसी और निर्भीक था। ” साहसी और निर्भीक ” शब्द समूह ” वज़ीर अली ” की विशेषता को दर्शा रहा है। इसलिए यह विशेषण पदबंध है। - किसी वाक्य में क्रिया पदबंध की पहचान कैसे की जाती है, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- जब कोई पद-समूह वाक्य में क्रिया का काम करता है।
उदाहरण – वामीरो ध्यानपूर्वक देख रही थी।
इस वाक्य में ‘देख रही थी’ पद-समूह क्रिया के रूप में प्रयुक्त हुआ है। - किसी वाक्य में क्रियाविशेषण पदबंध की पहचान कैसे की जाती है, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- जिस वाक्य में आया पदसमूह जब क्रियाविशेषण के रूप में प्रयोग होता है।
उदाहरण – हरिहर काका धीरे-धीरे चलते हुए अपने खेतों के पास पहुँचे।

Leave a comment