1.सरल वाक्य
सरल वाक्य में एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है।
2.संयुक्त वाक्य
संयुक्त वाक्य में एक से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य होते हैं तथा वे योजक शब्दों द्वारा जुड़े होते हैं।
संयुक्त वाक्य में कम से कम दो स्वतंत्र उपवाक्य होते हैं।
संयुक्त वाक्य का उदाहरणः
यह घर बहुत महंगा है, और वह घर बहुत छोटा है.
इस वाक्य में दो स्वतंत्र उपवाक्य हैं, ‘यह घर बहुत महंगा है’ और ‘वह घर बहुत छोटा है’।
3.मिश्र वाक्य
. मिश्र या मिश्रित वाक्य में एक उपवाक्य स्वतंत्र उपवाक्य होता है तथा शेष उपवाक्य स्वतंत्र उपवाक्य पर आधारित होते हैं।
उदाहरण – जहाँ तुम रहते हो, मैं भी वहीं रहता हूँ।
वाक्य रूपांतरण पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-
- संयुक्त वाक्य में योजक शब्द की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- दो स्वतंत्र वाक्यों को योजक शब्द द्वारा जोड़ने पर संयुक्त वाक्य बन जाता है। - उदाहरण द्वारा सरल एवं मिश्र वाक्य में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- सरल वाक्य – तेज कदमों से चलके आती हुई वामीरो तताँरा के सामने आकर ठिठक गई।
मिश्र वाक्य – जब वामीरो तेज कदमों से चलती हुई आई तब तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। - उदाहरण द्वारा संयुक्त वाक्य एवं मिश्रित वाक्य में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- संयुक्त वाक्य – सुभाष बाबू को पकड़ लिया गया और लालबाज़ार लॉकअप भेज दिया गया।
मिश्रित वाक्य -सुभाष बाबू को जैसे ही पकड़ा, वैसे ही लालबाज़ार लॉकअप भेज दिया गया। - वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के आधार पर सरल वाक्य और संयुक्त वाक्य में भेद स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- सरल वाक्य में केवल एक मुख्य क्रिया होती है।
उदाहरण : रमेश ने किताब पढ़ी। - संयुक्त वाक्य में प्रत्येक उपवाक्य में अपनी अलग क्रिया होती है, और दोनों को योजक शब्दों से जोड़ा जाता है।उदाहरणः रमेश ने किताब पढ़ी और वह सो गया।

Leave a comment