1. शुद्ध सोना अलग है और गिन्नी का सोना अलग।वाक्य का भेद लिखिए|
  2. गिन्नी के सोने में थोड़ा-सा ताँबा मिलाया हुआ होता है, इसलिए वह ज़्यादा चमकता है |सरल वाक्य में बदलिए
  3. सोना पीछे रहकर ताँबा ही आगे आता है।संयुक्त वाक्य में बदलिए |
  4. बखान आदर्शों का नहीं होता, बल्कि व्यावहारिकता का होता है।वाक्य का भेद लिखिए|
  5. ‘प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों’ के जीवन से आदर्श धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं और उनकी व्यावहारिक सूझबूझ ही आगे आने लगती है।वाक्य का भेद लिखिए|
  6. गांधीजी व्यावहारिकता को पहचानते थे, इसीलिए वे अपने विलक्षण आदर्श चला सके।वाक्य का भेद लिखिए|
  7. समाज के पास अगर शाश्वत मूल्यों जैसा कुछ है तो वह आदर्शवादी लोगों का ही दिया हुआ है।वाक्य का भेद लिखिए|
  8. यहाँ कोई चलता नहीं, बल्कि दौड़ता है।वाक्य का भेद लिखिए|
  9. हम जब अकेले पड़ते हैं तब अपने आपसे लगातार बड़बड़ाते रहते हैं।सरल वाक्य में बदलिए |
  10. एक महीने में पूरा होने वाला काम एक दिन में ही पूरा करने की कोशिश करने लगे।वाक्य का भेद लिखिए|
  11. जापान में चाय पीने की यह एक विधि है और जापानी में उसे चा-नो-यू कहते हैं।सरल वाक्य में बदलिए |
  12. वह एक छह मंज़िली इमारत थी जिसकी छत पर एक सुंदर पर्णकुटी थी।वाक्य का भेद लिखिए|
  13. सभी क्रियाएँ इतनी गरिमापूर्ण ढंग से कीं कि उसकी हर भंगिमा से लगता था मानो जयजयवंती के सुर गूंज रहे हों।वाक्य का भेद लिखिए|
  14. वहाँ का वातावरण इतना शांत था कि चायदानी के पानी का खदबदाना भी सुनाई दे रहा था। सरल वाक्य में बदलिए |
  15. चाय तैयार होने पर उसने वह प्यालों में भरी। संयुक्त वाक्य में बदलिए |
  16. इस विधि में शांति मुख्य बात होती है इसलिए वहाँ तीन से अधिक आदमियों को प्रवेश नहीं दिया जाता। वाक्य का भेद लिखिए|
  17. अकसर हम या तो गुज़रे हुए दिनों की खट्टी-मीठी यादों में उलझे रहते हैं या भविष्य के रंगीन सपने देखते रहते हैं।वाक्य का भेद लिखिए|
Answer
  1. संयुक्त वाक्य
  2. गिन्नी के सोने में थोड़ा-सा ताँबा मिला होने के कारण वह ज़्यादा चमकता है |
  3. सोना पीछे रह जाता है और ताँबा आगे आता है।
  4. संयुक्त वाक्य
  5. संयुक्त वाक्य
  6. संयुक्त वाक्य
  7. मिश्र वाक्य
  8. संयुक्त वाक्य
  9. हम अकेले पड़ने पर अपने आपसे लगातार बड़बड़ाते रहते हैं।
  10. सरल वाक्य
  11. जापान में चाय पीने की विधि को जापानी में चा-नो-यू कहते हैं।
  12. मिश्र वाक्य
  13. मिश्र वाक्य
  14. वहाँ का वातावरण शांत होने के कारण चायदानी के पानी का खदबदाना भी सुनाई दे रहा था।
  15. चाय तैयार हुई और उसने वह प्यालों में भरी।
  16. संयुक्त वाक्य
  17. मिश्र वाक्य

Leave a comment

I’m Priyanka

About Me-Picture

A Hindi teacher based in Bangalore, I have created this blog, “Aao Padhen Hindi” (आओ पढ़ें हिंदी), to provide ready-to-use Hindi worksheets and resources for students and teachers – designed to help with board preparation and foster a deeper understanding of हिंदी. Explore the worksheets, sharpen your skills, and discover the beauty of the language. Welcome!

Index

मुहावरे – Grade 10
पदबंध – Grade 10

वाक्य रूपांतरण – Grade 10
समास – Grade 10
स्पर्श भाग दो MCQ and previous year board questions Grade 10
creative writing – Grade 10
Hindi B CBSE Chapter wise Padbandh – Grade 10
Class -10 Hindi B CBSE Chapter wise Important Waky Rupantaran SPARSH, SANCHYAN – Grade 10
CBSE Half yearly Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi
    CBSE Previous Year Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi

    Apthit Gadyansh Class-10

    puc-2
    PUC-1