‘समास’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
- बहुव्रीहि और द्विगु समास में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- ‘सदा प्रसंग के अनुकूल’ बातें कहनी चाहिए।’ वाक्य में रेखांकित पदों के स्थान पर एक समस्तपद और उसका भेद भी लिखिए।
- ‘शुभ है जो आगमन’ का समस्तपद लिखते हुए समास का नाम भी लिखिए।
- ‘त्रिफला’ पद किस समास का उदाहरण है और क्यों?
- अव्ययीभाव समास का उदाहरण देते हुए अव्यय पद लिखिए।
- ‘घोड़ों की दौड़ देखने के लिए सैकड़ों लोग उपस्थित थे।’ वाक्य में रेखांकित पदों के स्थान पर एक समस्तपद और उसका भेद भी लिखिए।
- ‘घन के समान श्याम’ – का समस्तपद बनाते हुए समास का नाम भी लिखिए।
- ‘चौराहा’ पद किस समास का उदाहरण है और क्यों?
- तत्पुरुष समास का एक उदाहरण देते हुए उसका उत्तर पद लिखिए।
- ‘भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आँसू लाने वाली गैस का प्रयोग किया ।’ वाक्य में रेखांकित पदों के स्थान पर एक समस्तपद का प्रयोग कीजिए और उसका भेद भी लिखिए।
- ‘कमल के समान नयन’ का समस्तपद लिखते हुए समास का नाम भी लिखिए।
- ‘शताब्दी’ किस समास का उदाहरण है और क्यों ?
- अव्ययीभाव समास की विशेषता बताते हुए उसका एक उदाहरण भी लिखिए।
- ‘गिरिधर’ समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है ?
- ‘चंद्रमुखी’ समस्तपद का विग्रह लिखिए।
- ‘तीव्र है बुद्धि जिसकी’ का समस्तपद लिखते हुए समास का नाम भी लिखिए।
Answer
- बहुव्रीहि समास- दोनों पद प्रधान न होकर अन्य पद प्रधान जैसे त्रिनेत्र-तीन हैं नेत्र जिसके अर्थात शिव, दशानन- दस हैं आनन जिसके अर्थात रावण द्विगु समास- प्रथम पद संख्यावाची जैसे- पंचवटी-पाँच वटों (वृक्षों) का समूह,,नवनिधि-नौ निधियों का समूह
- प्रसंगानुकूल – तत्पुरुष समास
- शुभागमन – कर्मधारय
- द्विगु समास, प्रथम पद संख्यावाची
- आजीवन – ‘आ’ अव्यय (अन्य उपयुक्त उदाहरण स्वीकार्य)
- घुड़दौड़ – तत्पुरुष समास
- घनश्याम – कर्मधारय समास
- द्विगु समास, प्रथम पद संख्यावाची
- जेबखर्च – उत्तर पद ‘खर्च’ (अन्य उपयुक्त उदाहरण स्वीकार्य)
- अश्रुगैस/आँसूगैस – तत्पुरुष
- कमलनयन – कर्मधारय
- द्विगु समास, प्रथम पद संख्यावाची
- प्रथम पद अव्यय और समस्त पद का भी अव्यय की तरह कार्य करना जैसे- आमरण, यथासमय आदि।
- बहुव्रीहि समास
- चंद्रमा के समान मुख वाली” कर्मधारय समास
- तीव्रबुद्धि -बहुव्रीहि समास

Leave a comment