। .एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिएः

  1. डॉ. बी. आर. अंबेडकर का जन्म कब हुआ था?
    उत्तरः डॉ. बी. आर अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 ई. में हुआ था।
  2. डॉ. अंबेडकर की माता का नाम क्या था।
    उत्तर: डॉ. अंबेडकर की माता का नाम भीमाबाई था।
  3. रामजी सूबेदार किस गांव में सैनिक थे?
    उत्तरः रामजी सूबेदार महू गांव में सैनिक थे।
  4. भीमराव ने मैट्रिक परीक्षा कब पास की?
    उत्तरः भीमराव ने मैट्रिक परीक्षा सन् 1907 ई. में पास की।
  5. कृष्णजी अर्जुन केलुस्कर ने कौन-सी पुस्तक भीमराव को भेंट दी?
    उत्तरः कृष्णजी अर्जुन केलुस्कर ने अपनी बुद्ध जीवनी नामक पुस्तक भीमराव को भेंट की।
  6. भीमराव का विवाह किसके साथ हुआ?
    उत्तरः भीम राव का विवाह रामाबाई के साथ हुआ।
  7. महाराज की ओर से भीमराव को मासिक छात्रवृत्ति कितनी मिलती थी?
    उत्तरः महाराज की ओर से भीमराव को मासिक छात्रवृत्ति ₹25 मिलते थे।
  8. अंबेडकर जी ने बी. ए. की परीक्षा कब पास की?
    उत्तर: अंबेडकर जी ने बी.ए की परीक्षा सन् 1912 ई. में पास की?
  9. भीमराव जी 1913 ई. में अमेरिका के किस विश्वविद्यालय में दाखिल हो गए?
    उत्तरः भीमराव जी ने बी.ए. में अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में दाखिल हो गए।
  10. डॉ. अंबेडकर ने किस समाज को जागरूक करना आरंभ किया?
    उत्तर: डॉ. अंबेडकर ने वंचित एवं पीड़ित समाज को जागरूक करना आरंभ किया।
  11. मूक नायक’ पत्रिका के संपादक कौन थे?
    उत्तरः मूक नायक पत्रिका के संपादक डॉ. भीमराव अंबेडकर थे।
  12. डॉ. अंबेडकर पत्नी और बच्चों से भी अधिक किसे मानते थे?
    उत्तरः डॉ. भीमराव अंबेडकर पत्नी और बच्चों से भी अधिक पुस्तकों को मानते थे।

।।. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

1. अंबेडकर जी के बाल जीवन का परिचय दीजिए।

उत्तरः बचपन में डॉ. अंबेडकर को भीमराव नाम रखा गया था। घरवाले प्यार से भीवा कहकर पुकारते थे। बचपन में उन्हें छुआ-छूत के भेदभाव को सहन करना पड़ा। स्कूल में प्रवेश भी मुश्किल से मिला। उन्हें कक्षा के भीतर अन्य विद्यार्थियों के साथ बैठने की अनुमति नहीं थी। बैठने के लिए घर से बिछौना ले जाना पड़ता था। प्यास बुझाने के लिए स्कूल में पीने का पानी तक उन्हें नहीं मिल पाता था।

2. अंबेडकर जी को शिक्षा प्राप्त करते समय किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?

उत्तरः डॉ. अंबेडकर को शिक्षा प्राप्त करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पाठशाला में उन्हें कक्षा के भीतर अन्य विद्यार्थियों के साथ बैठने की मनाही थी। वे अपनी कक्षा के बाहर सब छात्रों के जूतों के बीच दरवाजे के बाहर बैठते थे। भीम राव को पानी के घड़े को भी छूने की इजाजत नहीं थी। कारण यह था कि अछूतों को छू लेने से घडे का जल भ्रष्ट हो जाता है। कितनी भी प्यास लगे बेशक प्यास के मारे प्राणी क्यों न निकल जाए, मगर प्यासा अछूते घड़े से पानी लेकर नहीं पी सकता था। किसी चपरासी की कृपा हो गई तो पानी मिल जाता, नहीं तो घर आकर ही पानी पीते थे। एक बार स्कूल में गुरु के प्रश्न का उत्तर लिखने के लिए वे ब्लैक बोर्ड की ओर चले त्यों ही कक्षा के सभी छात्रों ने विरोध किया कि ब्लैक बोर्ड के नीचे रखा भोजन इनके छूने से भ्रष्ट हो जाएगा।

3. लंडन के गोलमेज सम्मेलन में अंबेडकर जी ने किन विषयों पर प्रकाश डाला?

उत्तरः भारत की भावी शासन प्रणाली में संविधान के बारे में रूपरेखा तय करने के लिए ब्रिटिश सम्राट ने एक गोलमेज सम्मेलन लंदन में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में डॉ. अंबेडकर जी ने अपने प्रभावशाली भाषण में अछूतों के उद्धार के लिए उनके सुधार के लिए निर्भयता से अपने विचार रखे। गर्जना करते हुए कहा जब हम अपनी वर्तमान स्थिति और ब्रिटिश शासन से पहले की स्थिति की तुलना करते हैं तो हम पाते हैं कि हम उन्नति करने की बजाय व्यर्थ में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

4. पत्नी की मृत्यु का डॉ. अंबेडकर पर क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तरः 27 मई 1935 को अंबेडकरजी की पत्नी रामा बाई का देहांत हो गया। उन्होंने दुखी होकर भगवा वस्त्र पहनकर संन्यास लेने का निर्णय कर लिया। परंतु परिवार के बड़े व्यक्ति तथा मित्रों के समझाने बुझाने पर उन्होंने भगवा वस्त्र त्यागकर समाज कल्याण के लिए संघर्ष करने का विचार किया। उस समय भगवा वस्त्र धारण करने के कारण लोगों ने उन्हें बाबासाहेब अंबेडकर कहना शुरू कर दिया।


III .वाक्य शुद्ध कीजिए:

  1. सरला ने कहानी पढ़ा ।
    उत्तरः सरला ने कहानी पढ़ी।
  2. हवा तेज बहने लगा ।
    उत्तरः हवा तेज बहने लगी।
  3. ग्यारहवीं शताब्दी का बात है।
    उत्तरः ग्यारहवीं शताब्दी की बात है।
  4. वह दरवाज़ा खोला।
    उत्तरः उसने दरवाजा खोला।
  5. आप आपके घर जाइए।
    उत्तरः आप अपने घर जाइए।
    IV .कोष्ठक में दिए गए उचित शब्दों से रिक्त स्थान भरिएः
    (के, का, में, के लिए)
  6. जन्म के समय डॉ. अंबेडकर का नाम भीमराव रखा गया था।
  7. उस समय एक अछूत के लिए यह बहुत अनोखी बात थी।
  8. इसी बीच उन्हें बड़ौदा के दीवान ने एक पत्र लिखा।
  9. आँखों में आँसू छलक पड़ते हैं।

VII. अन्य लिंग रूप लिखिए:
1) पंडित – पंडिताइन
(2) सुबेदार- सूबेदारनी
(3) पिता- माता
(4) नायक – नायिका
(5) गाय – बैल
(6) नर- नारी


Leave a comment

I’m Priyanka

About Me-Picture

A Hindi teacher based in Bangalore, I have created this blog, “Aao Padhen Hindi” (आओ पढ़ें हिंदी), to provide ready-to-use Hindi worksheets and resources for students and teachers – designed to help with board preparation and foster a deeper understanding of हिंदी. Explore the worksheets, sharpen your skills, and discover the beauty of the language. Welcome!

Index

मुहावरे – Grade 10
पदबंध – Grade 10

वाक्य रूपांतरण – Grade 10
समास – Grade 10
स्पर्श भाग दो MCQ and previous year board questions Grade 10
creative writing – Grade 10
Hindi B CBSE Chapter wise Padbandh – Grade 10
Class -10 Hindi B CBSE Chapter wise Important Waky Rupantaran SPARSH, SANCHYAN – Grade 10
CBSE Half yearly Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi
    CBSE Previous Year Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi

    Apthit Gadyansh Class-10

    puc-2
    PUC-1