औपचारिक पत्र लेखन (Aupcharik patr lekhan CBSE Hindi–B)
अपने विद्यालय में आयोजित होने वाले खेल-दिवस समारोह में किसी विशिष्ट खेल में सम्मानित व्यक्ति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए प्रधानाचार्य की ओर से एक पत्र लिखिए। (CBSE-2025)
परीक्षा भवन
अ.ब. स. निवास
क. ख.ग. नगर
दिनांक: 2 जुलाई 2025
प्रधानाचार्य
विद्यालय का नाम
विद्यालय का पता
सेवा में,
श्री/श्रीमती …………………
पता: …………………
विषय: खेल-दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण।
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि हमारे विद्यालय में दिनांक ………… को वार्षिक खेल-दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह हमारे विद्यालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसमें विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
आप क्रिकेट के क्षेत्र में एक सम्मानित खिलाड़ी हैं। आपकी उपलब्धियाँ और मेहनत विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यदि आप हमारे बीच आकर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनेंगे, तो हमें बहुत गर्व और खुशी होगी।
कृपया हमारे निमंत्रण को स्वीकार करके इस अवसर की शोभा बढ़ाएँ। हम आपके उत्तर की प्रतीक्षा करेंगे।
सादर,
भवदीय
(नाम)
प्रधानाचार्य
विद्यालय का नाम

Leave a comment