Waky rupantar worksheet -8 Grade 10 CBSE
- हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार-सी लटकती मालूम होती’ वाक्य का भेद लिखिए।
- वामीरो तेज कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई- संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
- उदाहरण द्वारा संयुक्त एवं मिश्र वाक्य में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- मिश्र वाक्य में संबंधबोधक अव्यय की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
- हरिहर काका ने महंत जी की ओर देखा, परंतु उन्होंने कुछ नहीं कहा- वाक्य का भेद बताते हुए कारण स्पष्ट कीजिए।
- मुद्रा कांतिहीन हो गई थी, मगर बेचारे फेल हो गए- वाक्य का भेद लिखिए
- वजीर अली के जन्म को सआदत अली ने अपनी मौत माना- संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
- जब चाय तैयार हुई, तब उसने वह प्यालों में भरी- सरल वाक्य में बदलिए |
- ‘रीति के अनुसार, दोनों का एक ही गाँव का होना आवश्यक था-मिश्र वाक्य में बदलिए
- ‘उनकी नज़र मेरी ओर उठते ही मेरे प्राण निकले’- संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
Answer
- सरल वाक्य
- वामीरो तेज कदमों से से चलती हुई आई और तताँरा के सामने आकर ठिठक गई।
- संयुक्त वाक्य का उदाहरण –राम स्कूल गया और श्याम बाजार गया। संयुक्त वाक्य में दो स्वतंत्र उपवाक्य होते हैं जिन्हें समुच्चयबोधक अव्यय (और, पर, इसलिए) से जोड़ा जाता है। मिश्र वाक्य का उदाहरण: रोहित स्कूल गया क्योंकि उसे पढना था | मिश्र वाक्य में एक मुख्य उपवाक्य और एक आश्रित उपवाक्य होता है। आश्रित उपवाक्य मुख्य वाक्य पर आश्रित होता है।
- मिश्र वाक्य में संबंधबोधक अव्यय (जैसे- क्योंकि, जो, जब, यदि, ताकि) उपवाक्यों को जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह मुख्य वाक्य और आश्रित उपवाक्य के बीच का संबंध स्थापित करता है। उदाहरण –जब वह पढ़ेगा, तब पास होगा |
- यह संयुक्त वाक्य है क्योंकि इसमें दो स्वतंत्र उपवाक्य “हरिहर काका ने महंत जी की ओर देखा” और “उन्होंने कुछ नहीं कहा” को “परंतु” से जोड़ा गया है।
- संयुक्त वाक्य
- वजीर अली का जन्म हुआ और सआदत अली ने इसे अप मौत माना।
- चाय तैयार होते ही उसने प्यालों में भरी |
- रीति के अनुसार यह आवश्यक था कि दोनों एक ही गाँव के हों।
- उनकी नज़र मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले|

Leave a comment