Rachna ke anusaar waky rupantar

  1. मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में कैसे रूपांतरित किया जाता है ? उदाहरण सहित लिखिए।
  2. ‘सआदत अली हमारा दोस्त है और बहुत ऐश पसंद आदमी है।’ सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
  3. ‘नेचर की सहनशक्ति की भी एक सीमा होती है।’ मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए। –
  4. ‘नूह उनकी बात सुनकर दुखी हो मुद्दत तक रोते रहे।’– संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए ।
  5. ‘बाइबिल और दूसरे पावन ग्रंथों में नूह नाम के एक पैगंबर का जिक्र मिलता है।’ – रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए। –
  6. शुद्ध सोना अलग है और गिन्नी का सोना अलग है। सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए ।
  7. ‘बड़े-बड़े बिल्डर समंदर को पीछे धकेलकर उसकी ज़मीन को हथिया रहे हैं।’– संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
  8. ‘हमारे ग्वालियर के मकान के दालान में दो रोशनदान थे ।’ मिश्र वाक्य में रूपांतरित -कीजिए।
  9. ‘फ़िल्म जगत में एक सार्थक और उद्देश्यपरक फ़िल्म बनाना कठिन काम है।’ वाक्य का भेद लिखिए।
  10. ‘जागते रहो’ फ़िल्म में राजकपूर के अभिनय को बहुत सराहा गया ।’ मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
  11. ‘अच्छी शासन व्यवस्था वही होती है जो समता पर चलती है।’ सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
  12. ‘चेखव सारे संसार के चहेते लेखक माने जाते हैं।’– संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए ।
  13. ‘छींट की कलफ़ लगी कमीज़ और बिना बटन की बास्केट पहने एक आदमी आ रहा था ।’ – वाक्य का भेद लिखिए। –
  14. सूरज निकला और पक्षी चहचहा उठे। सरक वाक्य में बदलिए|
  15. उसके पास कार तो थी किन्तु ठीक नहीं थी। वाक्य का भेद लिखिए|
Answer
  1. मिश्र वाक्य के प्रधान एवं आश्रित उपवाक्यों को स्वतंत्र वाक्यों में बदलना तथा उन्हें योजक से जोड़ना,उदाहरण – मिश्र वाक्य- जैसे ही अध्यापक कक्षा में आए छात्र शांत हो गए। संयुक्त में रूपांतरण : अध्यापक कक्षा में आए और छात्र शांत हो गए।(अन्य उपयुक्त उदाहरण स्वीकार्य)
  2. हमारा दोस्त सआदत अली बहुत ऐश पसंद आदमी है।
  3. नेचर की जो सहनशक्ति है उसकी भी एक सीमा होती है ।। जो नेचर की सहनशक्ति है उसकी भी एक सीमा होती है।
  4. नूह उनकी बात सुनकर दुखी हुए और मुद्दत तक रोते रहे।
  5. सरल वाक्य
  6. शुद्ध सोना और गिन्नी का सोना अलग-अलग है।
  7. बड़े-बड़े बिल्डर समंदर को पीछे धकेल रहे हैं और उसकी ज़मीन हथिया रहे हैं।
  8. हमारे ग्वालियर का जो मकान था उसके दालान में दो रोशनदान थे।
  9. सरल वाक्य
  10. ‘जागते रहो’ फिल्म में राजकपूर ने जो अभिनय किया उसे बहुत सराहा गया।
  11. अच्छी शासन व्यवस्था समता पर चलती है।
  12. चेखव लेखक हैं और वे सारे संसार के चहेते माने जाते हैं।
  13. सरल वाक्य
  14. सूरज निकलते ही पक्षी चहचहा उठे।
  15. संयुक्त वाक्य

Leave a comment

I’m Priyanka

About Me-Picture

A Hindi teacher based in Bangalore, I have created this blog, “Aao Padhen Hindi” (आओ पढ़ें हिंदी), to provide ready-to-use Hindi worksheets and resources for students and teachers – designed to help with board preparation and foster a deeper understanding of हिंदी. Explore the worksheets, sharpen your skills, and discover the beauty of the language. Welcome!

Index

मुहावरे – Grade 10
पदबंध – Grade 10

वाक्य रूपांतरण – Grade 10
समास – Grade 10
स्पर्श भाग दो MCQ and previous year board questions Grade 10
creative writing – Grade 10
Hindi B CBSE Chapter wise Padbandh – Grade 10
Class -10 Hindi B CBSE Chapter wise Important Waky Rupantaran SPARSH, SANCHYAN – Grade 10
CBSE Half yearly Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi
    CBSE Previous Year Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi

    Apthit Gadyansh Class-10

    puc-2
    PUC-1