- सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में किस प्रकार रूपांतरित किया जाता है ? उदाहरण सहित लिखिए।
- तताँरा की आँखें व्याकुल थीं और वामीरो को ढूँढ़ रही थीं।’– सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
- कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे।’ – संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
- बच्चे अभी छोटे हैं और उनको खिलाने-पिलाने की ज़िम्मेदारी बड़े कबूतरों की है।’ – मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए। –
- खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर खामोश और उदास बैठे रहते हैं। – रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए
- ‘कबूतरों को मत सताया करो, वे हज़रत मुहम्मद को अजीज हैं।’संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
- -‘रोटी का कौर तोड़ते ही उनकी नज़र अपनी बाजू पर पड़ी।’ मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
- ‘चींटियाँ घोड़ों के टापों की आवाज़ सुनकर डर गई ।’ – संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
- ‘ओचुमेलॉव मुड़ा और भीड़ की तरफ चल दिया।’ रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।
- ‘सत्य के प्रति निष्ठा और आस्था चेखव की धरोहर है।’ रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद -लिखिए।
- ‘शैलेन्द्र के निजी जीवन की छाप ही उनकी फ़िल्म में झलकती है।’ मिश्र वाक्य में रूपांतरित -कीजिए।
- ‘वह तलवार को अपनी तरफ खींचते हुए दूर तक पहुँच गया।’– संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
- ‘लोग तताँरा का स्मरण करते और वह भागा-भागा पहुँच जाता।’ सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
- हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार -सी लटकती मालूम होती है -वाक्य का भेद लिखिए|
- उसने बताया कि वह निर्दोष है -वाक्य का भेद लिखिए|
Answer
- सरल वाक्य को क्रिया के आधार पर दो या अधिक स्वतंत्र वाक्यों में विभाजित कर समुच्चयबोधक अव्यय द्वारा जोड़कर -उदाहरण- सरल वाक्य- सूर्योदय होने पर पक्षी चहचहाने लगे। विभाजन – सूर्योदय हुआ। पक्षी चहचहाने लगे। संयुक्त वाक्य – सूर्योदय हुआ और पक्षी चहचहाने लगे।
- तताँरा की व्याकुल आँखें वामीरों को ढूंढ रही थीं।
- कबूतर परेशानी में थे इसलिए इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे।
- चूँकि बच्चे अभी छोटे हैं इसलिए उनको खिलाने-पिलाने की जिम्मेदारी बड़े कबूतरों की है। / बच्चे जब तक छोटे हैं तब तक उनको खिलाने-पिलाने की जिम्मेदारी बड़े कबूतरों की है।
- सरल वाक्य
- कबूतर हज़रत मुहम्मद को अजीज हैं, इसलिए उन्हें मत सताया करो।
- सरल वाक्य
- चींटियों ने घोड़ों के टापों की आवाज़ सुनी और वे डर गई।
- संयुक्त वाक्य
- सरल वाक्य
- शैलेन्द्र के निजी जीवन की जो छाप है, वही उनकी फ़िल्म में झलकती है।
- उसने तलवार को अपनी तरफ खींचा और वह दूर तक पहुँच गया।
- लोगों द्वारा स्मरण करते ही तताँरा भागा-भागा पहुँच जाता।
- सरल वाक्य
- मिश्र वाक्य

Leave a comment