1. संयुक्त वाक्य को साधारण वाक्य में किस प्रकार रूपांतरित किया जाता है, लिखिए।
  2. ‘शैलेंद्र ने ऐसी फ़िल्म बनाई थी जिसे सच्चा कवि हृदय ही बना सकता है।’ – रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।
  3. ‘शैलेंद्र के गीत भाव-प्रवण थे, लेकिन दुरूह नहीं।’ – मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए। –
  4. ‘भाई साहब ने मुझे गले लगा लिया और बोले’ – सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
  5. ‘भाई साहब वहीं हाथ पकड़ उग्र भाव से बोले’ – संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
  6. ‘कलाकार का यह कर्तव्य है कि वह दर्शकों की रुचियों का परिष्कार करे।’ रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद बताइए ।
  7. ‘गाँव के लोग भी तताँरा के विरोध में आवाजें उठाने लगे ।’ कीजिए। -मिश्र वाक्य में रूपांतरण
  8. ‘मैं भाई साहब का अदब करता था इसलिए उनकी नज़र बचाकर पतंग उड़ाता था।’– सरल वाक्य में रूपांतरण कीजिए।
  9. ‘समय की पाबंदी पर चार पन्नों का एक निबंध लिखिए ।’ – संयुक्त वाक्य में रूपांतरण कीजिए।
  10. ‘वामीरो का दुख उसे और गहरा कर रहा था।’ – रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद बताइए।
  11. ‘तताँरा की तलवार लोगों के लिए विलक्ष्ण रहस्य थी।’ मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
  12. ‘जुलूस धर्मतल्ले के मोड़ पर पहुँचा और टूट गया।’ – सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए । –
  13. ‘पतंग की डोर पकड़कर बड़े भाई साहब बेतहाशा हॉस्टल की ओर दौड़े।’ संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए ।
  14. “भाई साहब कहते थे कि परीक्षा में सफलता कठिन परिश्रम से ही मिलती है -सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए । –
  15. मैं खेलना चाहता था और भाई साहब पढ़ाई के लिए मुझे समझाते थे।” मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए|
Answer
  1. संयोजक/योजक / समुच्चय बोधक शब्द को हटाकर एक प्रधान क्रिया रखते हुए
  2. मिश्र वाक्य
  3. शैलेन्द्र के जो गीत थे वे दुरूह न होकर भाव-प्रवण थे।
  4. भाई साहब मुझे गले लगाकर बोले ।
  5. भाई साहब ने वहीं हाथ पकड़ लिया और उग्र भाव से बोले ।
  6. मिश्र वाक्य
  7. गाँव के जो लोग थे वे भी तताँरा के विरोध में आवाजें उठाने लगे थे।
  8. भाई साहब का अदब करने के कारण मैं उनकी नज़र बचाकर पतंग उड़ाता था।
  9. समय की पाबंदी पर एक निबंध लिखिए और वह चार पन्नों का हो।
  10. सरल वाक्य
  11. तताँरा की जो तलवार थी वह लोगों के लिए विलक्षण रहस्य थी।
  12. जुलूस धर्मतल्ले के मोड़ पर पहुँचकर टूट गया।
  13. बड़े भाई साहब ने पतंग की डोर पकड़ी और वे बेतहाशा हॉस्टल की ओर दौड़े।
  14. भाई साहब के अनुसार परीक्षा में सफलता कठिन परिश्रम से ही मिलती है|
  15. भाई साहब मुझे पढ़ाई के लिए समझाते थे, जबकि मैं खेलना चाहता था।”

Leave a comment

I’m Priyanka

About Me-Picture

A Hindi teacher based in Bangalore, I have created this blog, “Aao Padhen Hindi” (आओ पढ़ें हिंदी), to provide ready-to-use Hindi worksheets and resources for students and teachers – designed to help with board preparation and foster a deeper understanding of हिंदी. Explore the worksheets, sharpen your skills, and discover the beauty of the language. Welcome!

Index

मुहावरे – Grade 10
पदबंध – Grade 10

वाक्य रूपांतरण – Grade 10
समास – Grade 10
स्पर्श भाग दो MCQ and previous year board questions Grade 10
creative writing – Grade 10
Hindi B CBSE Chapter wise Padbandh – Grade 10
Class -10 Hindi B CBSE Chapter wise Important Waky Rupantaran SPARSH, SANCHYAN – Grade 10
CBSE Half yearly Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi
    CBSE Previous Year Question Paper – Grade 10 CBSE Hindi

    Apthit Gadyansh Class-10

    puc-2
    PUC-1

    Grade -9
    Grade-9 Chapter wise notes