1 एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिएः
- कनक, कामिनी और माटी को लोगों ने क्या कहा है?
उत्तरः कनक, कामिनी और माटी को लोगों ने माया कहा है। - अल्लमप्रभु देव के आराध्य देव कौन थे? उत्तरः अल्लमप्रभु देव के आराध्य देव गुहेश्वर थे।
- बसवेश्वर के अनुसार ज्ञान से क्या दूर होता है?
उत्तरः बसवेश्वर के अनुसार ज्ञान से अज्ञान दूर होता है। - ज्योति से क्या दूर होता है?
उत्तरः ज्योति से अंधकार दूर होता है। - बसवेश्वर के आराध्य देव का नाम क्या है?
उत्तरः बसवेश्वर के आराध्य देव का नाम कुडलसंगम देव है। - सत्य से क्या दूर होता है?
उत्तरः सत्य से असत्य दूर होता है। - पारस से क्या दूर होता है?
उत्तरः पारस से लोहत्व दूर होता है। - पर्वत पर बसाकर घर किससे नहीं डरना चाहिए?
उत्तरः पर्वत पर बसाकर घर जंगली जानवरों से नहीं डरना चाहिए। - हाट में बसाकर घर किससे नहीं डरना चाहिए?
उत्तरः हाट में बसाकर घर शोरगुल से नहीं डरना चाहिए। - जगत में जन्म लेने के बाद किससे नहीं डरना चाहिए?
उत्तरः जगत में जन्म लेने के बाद निंदा और स्तुति से नहीं डरना चाहिए।
III. संदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए:
1. ‘ज्ञान से अज्ञान दूर होता है,
ज्योति से दमन दूर होता है,
सत्य से असत्य दूर होता है,
पारस से लोहत्व दूर होता है,
आपके शरणों के अनुभव से
मेरा भव छुट गया, कूडलसंगम देवा।
प्रसंगः प्रस्तुत पद को कवि- बसेश्वर के द्वारा लिखित सरण वचनामृत कविता पाठ से लिया गया है।
संदर्भ: बसेश्वर ने कहा है कि व्यक्ति का ज्ञान ही सबसे बड़ा संपत्ति है।
स्पष्टीकरणः महात्मा बसेश्वर इस वचन के माध्यम से कहते हैं कि ज्ञान से अज्ञान दूर होता है, ज्योति से अंधकार दूर होता है, सत्य से असत्य दूर होता है, पारस से लोहत्व दूर होता है। इसी तरह से कूड्लसंगम देव आपके शरणों के अनुभव से मेरा सारा भ्रम छूट गया है।
विशेषताः परमात्मा का ज्ञान पाने से ही व्यक्ति को मोह-माया के बंधनों से छुटकारा मिलता है।

Leave a comment