1. एक शब्द या वाक्यांश या वाक्य में उत्तर लिखिएः
1. कवि प्रतिभा से क्या पूछते हैं?
उत्तरः कवि प्रतिभा से पूछते हैं कि तेरा जन्म कहाँ हुआ है?
2. कवि ने दिवा स्वप्न की रानी किसे कहा है?
उत्तरः कवि प्रतिभा को दिवा स्वप्न की रानी कहा है।
3. शिल्पी ने किसकी ओर संकेत किया है?
उत्तरः शिल्पी ने मिट्टी के लौदे की ओर संकेत किया है।
4. गायिका क्या कह गई?
उत्तरः गायिका कह गई कि क्या-तुने दिव्य-स्वर की मदिरा पी है।
5. प्रतिभा कहाँ बसती है?
उत्तरः प्रतिभा यातना, कष्ट सहन की ताकत में, संघर्ष में बसती है।
6. प्रतिभा का मूल बिंदु कविता के कवि का नाम लिखिए।
उत्तरः प्रतिभा का मूल बिंदु कविता के कवि- डॉ. प्रभाकर ‘माचवे’ हैं।
।।. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
1. कवि प्रतिभा का मूल कहाँ-कहाँ ढूँढते हैं?
उत्तरः कवि प्रतिभा के मूल को सर्वत्र ढूँढते हैं। कवि प्रतिभा को महलों में, गुलगुले गली में, गुलाब की क्यारी में, वृद्धों की चिंता में, बच्चों की किलकारी में, चित्रकार की तूलिका में, शिल्पी की कला में, गायिका के स्वर में ढूँढते हैं।
2. कवि ‘माचवे’ के अनुसार प्रतिभा के लक्षण लिखिए।
उत्तर: कवि- ‘माचवे’ जी के अनुसार प्रतिभा दिवा स्वप्न की रानी है। मिट्टी के लौंदे की ओर संकेत किया है। कल्पना नवीन, विस्मय, उपजाऊ अनुमान, अलौकिक गुढ मंत्री सिद्ध की वाणी, अनुभूति रसायन, सभी प्रतिभा के लक्षण हैं।
3. प्रतिभा का मूल बिंदु’ कविता का भाव संक्षेप में लिखिए।
उत्तरः प्रतिभा का मूल बिंदु कविता में कवि द्वारा सैद्धांतिक समीक्षा की गई है। जिसमें अत्याधुनिक कल्पनाओं का अनुमान का प्रयोग न करके जीवन के निरंतर संघर्ष पथ को कवि बताता है। प्रतिभा शतक प्रयास तथा परिश्रम की जननी मानी जाती है।
III. संदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए:
- ‘कहाँ जन्म है तेरा?
मैंने जब पूछा प्रतिभा से, महलों में?
गुलगुले गलीचों पर?
गुलाब की क्यारी में?
वृद्धों की चिंता में?
बच्चों की दंतहीन किलकारी में?
बोलो तुम रहती कहाँ हो? जानने को हम सभा कितने प्यासे हैं!’
प्रसंगः प्रस्तुत कविता को कवि डॉ प्रभाकर ‘माचवे’ द्वारा लिखित प्रतिभा का मूल बिंदु कविता पाठ से लिया गया है।
संदर्भ: कवि ने लोगों के प्रतिभा के बारे में बताया है।
स्पष्टीकरणः प्रस्तुत पंक्तियों में कवि-माचवे जी ने प्रतिभाग के मूल को जानने की इच्छा से उसके जन्म स्थान के बारे में स्वयं प्रतिभा से ही प्रश्न करते हैं कि तुम महलों में, फूलों वाले गलीचों पर, गुलाब की क्यारियों में, वृद्धों की चिंता मे, दिल में रहते हो क्या? तुम कहाँ पैदा हुआ था? कवि प्रतिभा के मूल्य की सैद्धांतिक समीक्षा का प्रयास इन पंक्तियों द्वारा करता है।
विशेषताः प्रतिभा हमारे मस्तिष्क में रहता है।

Leave a comment