- किसी वाक्य में विशेषण पदबंध की पहचान कैसे की जा सकती है?
उत्तर -विशेषण पदों का समूह / शीर्ष पद/ मुख्य पद विशेषण
2. किसी भी वाक्य में क्रिया-पदबंध की पहचान कैसे होती है?
उत्तर- क्रिया पदों के समूह के आधार पर
3. अव्यय(क्रिया-विशेषण) पदबंध किसी भी वाक्य में क्या कार्य करते हैं?
उत्तर-क्रिया के संपन्न होने की रीति, मात्रा, स्थान या काल का बोध
4. किसी वाक्य में संज्ञा पदबंध की पहचान कैसे की जा जाती है, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर -जिस वाक्य में संज्ञा प्रमुख पद के रूप में प्रयुक्त होता है
-उदाहरण अयोध्या के राजा राम बड़े प्रतापी थे। इस वाक्य में ‘राम’ संज्ञा है तथा प्रमुख पद है अन्य पद संज्ञा का विस्तार है।
5. किसी वाक्य में सर्वनाम पदबंध की पहचान कैसे की जाती है, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- जब कोई पद-समूह वाक्य में सर्वनाम के रूप में प्रयुक्त होता है। उदाहरण – इतनी लगन से काम करने वाला मैं असफल नहीं हो सकता | इस वाक्य में ‘मैं ‘ पद-समूह सर्वनाम है तथा प्रमुख पद है।
6. क्रिया पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
उत्तर- उदाहरण – कितनी ही लारियाँ शहर में घुमाई जा रही थीं। क्रिया पदबंध – घुमाई जा रही थीं|

Leave a comment