- मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में कैसे रूपांतरित किया जाता है? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर-मिश्र वाक्य के प्रधान एवं आश्रित उपवाक्यों को स्वतंत्र वाक्यों में बदलना तथा
उन्हें योजक से जोड़ना,
उदाहरण- मिश्र वाक्य- जैसे ही अध्यापक कक्षा में आए छात्र शांत हो गए।
सरल वाक्य में रूपांतरण अध्यापक कक्षा में आए। छात्र शांत हो गए।
संयुक्त में रूपांतरण : अध्यापक कक्षा में आए और छात्र शांत हो गए।
2. सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में किस प्रकार रूपांतरित किया जाता है? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर- सरल वाक्य को क्रिया के आधार पर दो या अधिक स्वतंत्र वाक्यों में विभाजित कर समुच्चयबोधक अव्यय/योजक शब्दों द्वारा जोड़कर
उदाहरण-
सरल वाक्य- सूर्योदय होने पर पक्षी चहचहाने लगे।
विभाजन- सूर्योदय हुआ। पक्षी चहचहाने लगे।
संयुक्त वाक्य- सूर्योदय हुआ और पक्षी चहचहाने लगे।
3. उदाहरण द्वारा सरल एवं मिश्र वाक्य में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- सरल वाक्य – सुभाष बाबू ज़ोर से वंदे मातरम बोलते थे ।
मिश्र वाक्य – जब सुभाष बाबू ज़ोर से वंदे मातरम बोलते थे तब लोगों में उत्साह भर जाता था।
4. संयुक्त वाक्य में समुच्चयबोधक अव्यय की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- दो स्वतंत्र वाक्यों को समुच्चयबोधक अव्यय द्वारा जोड़ने पर संयुक्त वाक्य बन जाता है।
5. व्याधिकरण समुच्चयबोधक शब्दों का प्रयोग किस वाक्य में किया जाता है?
उत्तर- मिश्र वाक्य
5. संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए|
उत्तर-जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य योजक (समानाधिकरण ) शब्दों के द्वारा जुड़े होते हैं, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं ।उदाहरण : वामीरो सचेत हुई और घर की ओर दौड़ी ।
6. मिश्र वाक्य में उपवाक्यों की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
Ans: मिश्र वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य होते हैं तथा वे किसी व्याधिकरण समुच्चयबोधक शब्द या योजक शब्दों से जुड़े होते हैं अतः उनमें एक मुख्य उपवाक्य के ऊपर दूसरे उपवाक्य आश्रित होते हैं ।
7. संयुक्त वाक्य में योजक शब्द की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- स्वतंत्र वाक्यों को योजक शब्द द्वारा जोड़ने पर संयुक्त वाक्य बन जाता है।

Leave a comment