- जी तोड़ काम करना (अधिक मेहनत/परिश्रम करना)- प्रतियोगिता जीतने के लिए खिलाड़ियों ने जी तोड़ काम किया।
- गम खाना (दुख या अपमान सहन करना) – सबके सामने डाँट पड़ने पर भी रोहन ने गम खा लिया।
- ईंट का जवाब पत्थर से देना (कड़ी प्रतिक्रिया देना या शत्रु को करारा जवाब देना) शरारती बच्चों ने उसे परेशान किया, तो उसने ईंट का जवाब पत्थर से दिया।
- जल उठना (अत्यधिक क्रोधित होना या ईर्ष्या करना) राम की तरक्की और सफलता देखकर उसके विरोधी जल उठे|
- ऐंठकर रह जाना (बेबसी में क्रोध को पी जाना या मन मसोसकर रह जाना) जब सेठ जी ने सबके सामने गरीब मज़दूर का अपमान किया, तो वह बेचारा ऐंठकर रह गया|
- बछिया का ताऊ (मूर्ख व्यक्ति) उसे कितनी भी बार समझाओ, वह तो बछिया का ताऊ है।
- दाँतों पसीना आना (कठिन परिश्रम करना या बहुत परेशानी झेलना)- पहाड़ पर चढ़ते-चढ़ते हमारे दाँतों पसीना आ गया।
- नौ-दो ग्यारह होना (भाग जाना) शिक्षक को आते देखकर शरारती बच्चे नौ-दो ग्यारह हो गए।
- जान हथेली पर रखना (जान की परवाह न करना या बहुत बड़ा जोखिम उठाना) हीरा और मोती ने अपनी जान हथेली पर रखकर गया की कैद से भागने का फैसला किया।
- जान से हाथ धोना (मर जाना या मृत्यु होना) सड़क सुरक्षा नियम न मानने वाले लोग दुर्घटना में जान से हाथ धो सकते हैं।
- गदगद होना (बहुत प्रसन्न होना)- जब बहुत दिनों बाद हीरा और मोती वापस घर आए, तो झूरी उन्हें देखकर गदगद हो गया |
- बगलें झाँकना (निरुत्तर हो जाना या घबराहट में इधर-उधर देखना)जब शिक्षक ने रमेश से उसकी चोरी के बारे में सवाल किया, तो वह बगलें झाँकने लगा|

Leave a Reply